Rahul Gandhi पंजाब दौरे पर पहुंचे, 117 विधानसभा उम्मीदवारों के साथ करेंगे चुनाव प्रचार

0
233
Rahul Gandhi Punjab Rally
Rahul Gandhi Punjab Rally

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज पंजाब कांग्रेस पार्टी (Punjab Congress Party) के चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं। राहुल गांधी 27 जनवरी यानी कि आज पंजाब दौरे पर हैं। इस दौरान वे 117 विधानसभा उम्मीदवारों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Amritsar Golden Temple) में मत्था टेकेंगे और लंगर सेवा में हिस्सा लेंगे। बता दें कि राजनीतिक उथल पुथल के बाद पहली बार राहुल गांधी पंजाब जा रहे हैं। अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए आज के दौरे में वे कई मंदिरों में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे।

Rahul Gandhi का कार्यक्रम तय

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद दरबार साबिह यानी कि स्वर्ण मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह सभी 117 प्रत्याशियों के साथ लंगर सेवा में भाग लेंगे। फिर कांग्रेस के नेता बसों में सवार होकर दुर्गयाणा मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर पहुंचेंगे।

तीर्थ स्थलों पर मत्था टेकने के बाद राहुल सड़क मार्ग से होते हुए 100 किलोमीटर दूर जालंधर जाएंगे, जहां नवी सोच नवा पंजाब नाम से आयोजित एक जनसभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। जाहिर है चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

Rahul Gandhi पर सभी की निगाहें

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Navjot Singh Sidhu ने ट्वीट कर दिन का अपना पूरा कार्यक्रम साझा किया और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता राज्य में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। सिद्धू ने मंगलवार को ट्वीट किया, “हमारे दूरदर्शी नेता राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पंजाब में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक है।”

बता दें कि आज सभी की निगाहें जालंधर की वर्चुअल रैली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के संबोधन पर होंगी। क्योंकि पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में कांग्रेस के सामने उनके ही पूर्व सबसे बड़े नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह खड़े हैं। इसके साथ कांग्रेस का साथ छोड़ते उनके ही नेता मुश्किल बनते जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी कड़ी टक्कर के लिए तैयार है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here