Women’s World Cup 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी Smriti Mandhana, अभ्यास मैच के दौरान लगी थी सिर पर चोट

0
269

Women’s World Cup 2022 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उस समय राहत की सांस ली जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में सिर पर गेंद लगने के बावजूद स्मृति मंधाना को फिट घोषित कर दिया गया था। पहले मैच में शबनीम इस्माइल की बाउंसर सिर में लगने के बाद मंधाना को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। भारत ने यह मुकाबला दो रन से जीता था।

Women’s World Cup 2022 से पहले भारत को मिली गुड न्यूज

Women's World Cup

आईसीसी के एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 साल की मंधाना की घटना के बाद टीम के डॉक्टर ने जांच शुरू की और शुरुआत में उन्हें खेलना जारी रखने के लिए फिट घोषित किया गया। डेढ़ ओवर के बाद एक और जांच के बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गई। उस समय मेडिकल स्टाउ के अनुसार बाएं हाथ की बल्लेबाज में कनकशन (सिर में चोट लगने के कारण) के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे।

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले वनडे में अपना 20वां अर्धशतक जड़ा। मंधाना ने अब तक 64 वनडे मुकाबले में चार शतक की मदद से 2461 रन बनाए। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और अभ्यास मैच खेलना है जिसके बाद टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय महिला टीम:

मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव। 

संबंधित खबरें

Women’s World Cup 2022 से पहले Smriti Mandhana हुई चोटिल, बाउंसर लगने के बाद मंधाना को जाना पड़ा ग्राउंड से बाहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here