T20 World Cup 2022: Ind Vs Pak मैच के ठीक पहले कप्तान रोहित शर्मा का आया बड़ा बयान…

भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर – मेलबर्न – दोपहर 1.30 बजे।

0
203
T20 World Cup 2022: (फाइल फोटो)
T20 World Cup 2022: IND vs PAK (फाइल फोटो)

T20 World Cup 2022 का आगाज हो चुका है। इसकी मेजबानी आस्ट्रेलिया कर रहा है। भारत और पाक के बीच पहला मुकाबला 23 अक्टूबर यानी रविवार को होने वाला है। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 1.30 बजे से मेलबर्न के क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। मैच के ठीक पहले कप्तान रोहित शर्मा द्वारा पाकिस्तान और एशिया कप पर दिए गए बयान चर्चा में हैं। आइए जानते हैं एशिया कप को लेकर क्या कहा रोहित शर्मा ने और इसके साथ ही जानेंगे टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मैचों का शेड्यूल

T20 World Cup 2022
T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

T20 World Cup 2022: एशिया कप पर क्या बोले कप्तान रोहित

बता दें कि पाकिस्तान में एशिया कप 2023 होने वाला है। इसको लेकर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा था कि एशिया कप खेलने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी, जिसपर पाक क्रिकेट बोर्ड ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
वहीं, अब इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का भी बयान आया है। उन्होंने कहा “मेरा फोकस अभी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर है। क्योंकि यही हमारे लिए जरूरी है। बाद में क्या होगा, इसके बारे में हम नहीं सोच रहे हैं। उसके बारे में सोचने का कोई फायदा नहीं है। बीसीसीआई उसपर फैसला लेगा। हम बस कल (23 अक्टूबर) के मैच को लेकर सोच रहे हैं। “

कप्तान रोहित ने कहा कि टीम इंडिया के लिए यह चुनौती है कि हम पिछले 9 सालों से आईसीसी की कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं, हम काफी निराश हैं और अब यह टूर्नामेंट हमें इसे सुधारने का मौका दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम टी20 वर्ल्ड कप सभी मैचों को पूरे फोकस के साथ और हिसाब से खेलेंगे।

T20 World Cup 2022: Ind Vs Pak (फाइल फोटो)
T20 World Cup 2022: Ind Vs Pak (फाइल फोटो)

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल
भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर – मेलबर्न – दोपहर 1.30 बजे।
भारत बनाम नीदरलैंड, 27 अक्टूबर– सिडनी – दोपहर 12.30 बजे।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 30 अक्टूबर– पर्थ – शाम 4:30 बजे।
भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर– एडिलेड – दोपहर 1.30 बजे।
भारत बनाम जिम्बाब्वे, 6 नवंबर– मेलबर्न – दोपहर 1.30 बजे।

यह भी पढ़ेंः

Asia Cup 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम

BCCI को मिला नया बॉस, 1983 वर्ल्डकप के हीरो रहे Roger Binny संभालेंगे कुर्सी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here