Mumbai Indians को IPL 2022 के शुरू होने से पहले लग सकता है बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव पहले मैच से हो सकते हैं बाहर

0
286
surya kumar yadav
surya kumar yadav

Mumbai Indians को IPL 2022 के शुरू होने से पहले इस फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लग गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस के शीर्ष क्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 से पहले उनको 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि ये बल्लेबाज चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाएगा और ये रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

Mumbai Indians को प्लेइंग इलेवन तलाशने में हो सकती है परेशानी

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है, लेकिन मुंबई की टीम को पहला मैच रविवार 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेलना है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स मैच के लिए सूर्यकुमार यादव मौजूद नहीं होंगे, क्योंकि उनके हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर है, जो उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान हुआ था। इस चोट से अभी उबरने में सूर्यकुमार यादव को समय लगेगा।

Mumbai Indians

ऐसा माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव शानिवार 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे मैच के लिए उपलब्ध होंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव का एक मैच से बाहर होना कोई ज्यादा बड़ा झटका नहीं है, लेकिन फिर भी मोममेंट बनाए रखने के लिए जरूरी है कि मुंबई इंडियंस अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरे। इस तरह सूर्यकुमार यादव का पहले मैच में उपलब्ध न होना मुंबई इंडियंस के लिए एक झटका है।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, देवाल्ड ब्रेविस, राहुल बुद्धि

विकेटकीपर- ईशान किशन, आर्यन जुयाली

आलराउंडर- कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, रितिक शुकेन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, रिले मेरिडिथ, मोहम्मद अरशद खान, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी।

संबंधित खबरें

IPL 2022 के लिए Mumbai Indians का पूरा शेड्यूल, कब और किसके खिलाफ मुंबई इंडियंस खेलेगी मुकाबला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here