IPL 2022 में Mumbai Indians के लिए आई एक खुशखबरी, Suryakumar Yadav दूसरे मैच से रहेंगे उपलब्ध

0
258
SURYAKUMAR YADAV

IPL 2022 में Mumbai Indians के लिए एक खुशखबरी आ रही है। स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav दूसरे मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। सूर्यकुमार यादव रिहैबिलिटेशन से वापस लौट आए हैं और वह अब टीम में चयन के उपलब्ध है। मुंबई इंडियंस को दूसरा मुकाबला दो अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। पहले मैच में चोट के कारण सूर्यकुमार यादव दिल्ली के खिलाफ नहीं खेल पाए।

Mumbai Indians की बल्लेबाजी होगी और मजबूत

Mumbai Indians

सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद वह बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। इससे मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा था और अब ऐसा माना जा रहा था कि वह लीग के 15वें सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। लेकिन अब वह वापस आ गए हैं जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं।

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम ने बॉलीवुड फिल्म सूर्यवंशी की थीम पर सूर्यकुमार का स्वागत किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, इसलिए सूर्यकुमार को भी अब अपने प्रदर्शन में हिट होना होगा और मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के लिए अपना योगदान देना होगा।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: 

mumbai indians

रोहित शर्मा (सी), ईशान किशन (डब्ल्यू), तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here