IPL 2022 के शुरू होने से पहले MS Dhoni ने छोड़ी Chennai Super Kings की कप्तानी, वसीम जाफर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बाहुबली फिल्म का सीन

0
372

IPL 2022 के शुरू होने से पहले ही MS Dhoni ने Chennai Super Kings की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी ने यह फैसला टूर्नामेंट के शुरू होने से दो दिन पहले लिया। धोनी इस बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे। वह इस सीजन में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। इस टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी गई है। धोनी के इस फैसले के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने बाहुबली फिल्म का एक सीन शेयर किया है।

MS Dhoni को लेकर वसीम जाफर ने शेयर किया वीडियो

बाहुबली 2 फिल्म में एक सीन जब अमरेंद्र बाहुबली अपना सिहांसन छोड़कर जनता के साथ रहने आते हैं। वसीम जाफर ने यही सीन शेयर किया है। धोनी के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि यह उनका आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अगस्त 2020 में अलविदा कह चुके हैं और अब वो सिर्फ आईपीएल में खेलते ही नजर आते हैं।

MS Dhoni

सीएसके के सीईओ ने कहा कि धोनी इसके बारे में काफी समय से सोच रहे थे और अब उन्हें लगा कि जडेजा को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। उन्हें लगता है कि जडेजा अभी उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का यही समय है। यह हमारी फ्रेंचाइजी के लिए भी अच्छा होगा और यह बात धोनी के दिमाग में भी होगी।

संबंधित खबरें

MS Dhoni ने आईपीएल 2022 से पहले छोड़ी Chennai Super Kings की कप्तानी, रविंद्र जडेजा को सौंपी गई कमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here