National Games 2022: हरियाणा सर्वाधिक पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर, यूपी दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्‍थान पर

National Games 2022: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज (भारतीय सशस्त्र बल की टीम) के लगभग 7,000 एथलीट 36 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।पदक तालिका में लगातार हरियाणा का दबदबा बना हुआ है।

0
213
National Games 2022: top news of Haryana
National Games 2022

National Games 2022: गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स 2022 में भाग ले रहे हर प्रतिभागी का प्रदर्शन शानदार है। गुजरात के 6 शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज (भारतीय सशस्त्र बल की टीम) के लगभग 7,000 एथलीट 36 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।पदक तालिका में लगातार हरियाणा का दबदबा बना हुआ है।

नेशनल गेम्स में हरियाणा 18 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में लगातार शीर्ष पर काबिज है।खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार नेशनल गेम्स पर नजर बनाए हुए हैं और विजेताओं व प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।रविवार को वेटलिफ्टिंग के मुकाबले में हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक मिला। 81 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक लाठर ने 170 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया।

36 th National Games in Gujarat : Haryana in top on medal tally.
National Games 2022.

National Games 2022: हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

National Games 2022: जानकारी के अनुसार हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुश्ती में सर्वाधिक नौ स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। शूटिंग में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक, नेट बॉल में दो स्वर्ण, एथलेटिक्स में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक, रग्बी में एक स्वर्ण पदक, साइकिलिंग में एक स्वर्ण और दो रजत पदक, वेटलिफ्टिंग में एक स्वर्ण पदक, कबड्डी में दो कांस्य पदक और टेबल टेनिस में एक रजत पदक जीते हैं।

National Games 2022: मणिपुर की महिला खिलाडि़यों का कमाल, रोइंग में जीता गोल्‍ड

गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों में 2000 मीटर रोइंग महिला डबल स्कल में थंगजाम प्रिया और हाओबिजम तेंडेंथोई ने नया मुकाम हासिल किया है।कड़ी मेहनत और जज्‍बे से शानदार प्रदर्शन किया। बीते रविवार को हुई रोइंग प्रतियोगिता में गोल्‍ड जीतकर राज्‍य का परचम लहराया।उनकी इस उपलब्धि पर मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने उन्‍हें शुभकामनाएं दीं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here