Indonesia में Football मैच के दौरान मची भगदड़, 127 लोगों की मौत, कई घायल

Indonesia: जानकारी के मुताबिक करीब 40 हजार दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।इसी दौरान मैच के नतीजों की घोषणा के बाद कुछ फैन्स गुस्सा हो गए और आक्रोश में आकर मैदान के अंदर घुस गए।

0
198
Indonesia: top news on Stampede at indonesia Stadium
Indonesia

Indonesia: इंडोनेशिया में बीते शनिवार की रात को एक फुटबॉल मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई।हादसा इंडोनेशिया में ईस्ट जावा के केपंजेन शहर में हुआ,घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत एक मैच खेला आयोजित किया गया था।
जानकारी के मुताबिक करीब 40 हजार दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।इसी दौरान मैच के नतीजों की घोषणा के बाद कुछ फैन्स गुस्सा हो गए और आक्रोश में आकर मैदान के अंदर घुस गए।उन्होंने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया।उपद्रव के दौरान ही स्टेडियम में भगदड़ मच गई और एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

indonesia : Top hindi news
Indonesia :

Indonesia : कुछ लोगों ने खिलाड़ियों पर किया हमला

indonesia 3
Indonesia.

Indonesia: जानकारी के मुताबिक घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। इस बीच अरेमा की टीम हार गई। जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान की तरफ भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिख रहा है कि लोग मैदान पर घुस आए और सुरक्षाकर्मियों पर चीजें फेंकनी शुरू कर दीं। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

Indonesia: 7 दिनों के लिए लीग सस्पेंड

indonesia 4
Indonesia.

Indonesia: घटना में घायल हुए लगभग 180 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं? पूर्वी जावा के पुलिस अधिकारी निको अफिंटा के अनुसार स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हुई।इस भयानक हादसे के बाद अब इंडोनेशिया में चल रही BRI Liga 1 लीग को अगले 7 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।ईस्ट जावा के कंजुरान स्टेडियम में मैच चल रहा था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here