IPL 2022: Shikhar Dhawan ने 2 रन बनाते ही हासिल की बड़ी उपलब्धि, विराट कोहली के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

0
248

IPL 2022 में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 रन बनाते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। शिखर धवन 6000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। शिखर धवन विराट कोहली के बाद इस आंकड़े पर पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। आज धवन अपना 200वां मैच खेल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान ने आईपीएल करियर में 215 मैच में 6402 रन बनाए हैं।

Shikhar Dhawan ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 9000

शिखर के आईपीएल करियर में 6 हजार रन पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल में 6000 रन पूरे कर चुके हैं। धवन ने दो रन लेते ही यह आंकड़ा छू लिया। यह उनका 200वां आईपीएल मैच भी है। वे 200 आईपीएल मैच खेलने वाले 8वें खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 228 मैच खेले हैं। दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा 221-221 मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

SHIKHAR DHAWAN

शिखर धवन ने आज अपना 200वां मैचों में 34 से अधिक के औसत से 6000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक और 45 अर्धशतक भी बनाए हैं। धवन ने इसी के साथ टी20 क्रिकेट में 9000 रन भी पूरे किए। रोहित शर्मा ने अब तक 5725 रन, डेविड वार्नर ने 5668 और सुरेश रैना 5528 रन बनाए हैं।

SHIKHAR DHAWAN

शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 नीलामी में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। धवन ने इस सीजन सात मैचों में 214 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स अब तक तीन में जीत और चार गेम हारकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।धवन पिछले दो सालों में भारतीय टीम से बाहर हैं और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा भी नहीं थे।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here