Gautam Vs Dhoni: ‘Oreo’ बिस्किट या कुत्ते का नाम? ट्विटर पर भिड़े धोनी और गंभीर के फैंस…

0
204
Gautam Vs Dhoni: 'Oreo' बिस्किट या कुत्ते का नाम? ट्विटर पर भिड़े धोनी और गंभीर के फैंस...
Gautam Vs Dhoni: 'Oreo' बिस्किट या कुत्ते का नाम? ट्विटर पर भिड़े धोनी और गंभीर के फैंस...

Gautam Vs Dhoni: इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर के फैंस आपस में भिड़े हुए हैं। दरअसल, यह हंगामा धोनी और गौतम गंभीर के एक-एक वीडियो शेयर करने के बाद हो रहा है।

हाल ही में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो एक बिस्किट को लॉन्च कर रहे हैं। साथ ही धोनी ने कहा कि जब 2011 हमने वनडे वर्ल्ड कप जीता था तब भी यह बिस्किट लॉन्च किया गया था और अब 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के समय भी यह बिस्किट लॉन्च किया जा रहा है।

Gautam Vs Dhoni: गौतम गंभीर ने शेयर किया वीडियो

ठीक इसके बाद ही ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में गंभीर अपनी दोनों बेटियों के साथ मस्ती कर रहे हैं। कुछ देर बाद वीडियो में उनकी एक बेटी अपने डॉग का नाम लेती है। इस डॉग का भी वहीं नाम है जो इस बिस्कुट का है।

दरअसल, जिस बिस्किट को धोनी ने वर्ल्ड कप से जोड़ा वहीं नाम गौतम गंभीर के डॉग का भी है। इसको लेकर धोनी फैंस का कहना है कि गौतम गंभीर इस वीडियो के जरिए धोनी पर तंज कसने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, गंभीर ने अपने पोस्ट में इस तरह का कुछ भी लिखा नहीं है।

Gautam Vs Dhoni: सोशल मीडिया पर भिड़ रहे यूजर्स

एक यूजर ने क्रिकेटर युवराज सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी की फोटो शेयर किया और लिखा, ‘वह सोचता है कि हमने किसी बिस्कुट की वजह से वर्ल्ड कप जीता है। धोनी को शर्म आनी चाहिए।’

वहीं धोनी के एक फैंस बचाव में भी लगे हुए हैं। एक फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट से गंभीर की वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह गंभीर की पोस्ट डॉटर्स डे पर थी, धोनी के लिए नहीं। यह नाम बहुत ही कॉमन है, जो डॉगी के लिए रखा जाता है।’

गौरतलब है कि 2011 वर्ल्ड कप में गंभीर ने 97 जबकि धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे और विनिंग शॉट भी लगाया था और भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था।

संबंधित खबरें:

इंग्लैंड की चार्ली डीन को रनआउट करने पर बोलीं Deepti Sharma, “हमने उनको बार-बार समझाया, लेकिन…”

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने पैरों से उठाया अपने ही देश का झंडा, सोशल मीडिया पर हो रही है किरकिरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here