IPL 2021 : जीत के भी प्लेऑफ के रेस से बाहर हुई Mumbai Indians, बनाया इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

0
531
Mumbai Indians
Mumbai Indians

IPL 2021 के लीग चरण का मुकाबला आज खत्म हो गया। Mumbai Indians ने अपने अंतिम लीग मैच में सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया पर इसके बावजूद मुंबई का सफर समाप्त हो गया। आज मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रनों से हरा दिया।

Mumbai ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ईशान किशन और रोहित शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ईशान का साथ देने हार्दिक पांड्या आये और वो भी 10 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद ईशान किशन भी 11 चौके और 4 छक्के के सहारे 84 रन बनाकर आउट हो गए।

उसके बाद सूर्य कुमार यादव क्रीज पर टिके रहे। एक ओर से तेज रन बनाने के गति से सभी अपना विकेट गंवाते जा रहे थे, वही सूर्य कुमार यादव गेंदबाजों की अछि खातिरदारी कर रहे थे। सूर्य कुमार यादव ने 40 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। इस तरह मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन के सबसे बड़ा स्कोर बनाया। मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने 4 और राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। जेसन रॉय ने 33 और अभिषेक शर्मा ने 34 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद मनीष पांडे ने प्रियम गर्ग के साथ मिलकर साझेदारी को आगे बढ़ाया। प्रियम गर्ग ने 29 रन बनाए। गर्ग के आउट होने के बाद एक चोर से विकेट गिरते रहे पर मनीष पांडे क्रीज पर मौजूद रहे और रन बनाते रहे। लेकिन पहाड़ जैसा स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद 192 रन ही बना सकी और मुकाबले को 42 रन से हार गई। मनीष पांडे ने नाबाद 69 रन बनाए। मुंबई के लिए बुमराह, कूल्टर नाइल और नीशम ने 2-2 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: 

IPL 2021 : Rajasthan Royal के रफ्तार के नए बादशाह Kartik Tyagi की कहानी, स्टोक्स से लेकर ब्रेट ली तक कर चुके हैं तारीफ

IPL 2021 के दूसरे चरण में खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के बाद देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here