क्या आप भी अपने लाइफ पार्टनर को दे रहे हैं धोखा? इस देश में Extramarital Affair चलाने से पड़ जाएंगे खाने के लाले

कई बार कुछ नियम या शर्त काफी अजीब भी होते हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। हाल ही में चीन की एक कंपनी है जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने पर नौकरी से निकाल दिया जाता है। है न कुछ अजीब सी पॉलिसी।

0
38
क्या आप भी अपने लाइफ पार्टनर को दे रहे हैं धोखा? इस देश में Extramarital Affair चलाने से पड़ जाएंगे खाने के लाले
क्या आप भी अपने लाइफ पार्टनर को दे रहे हैं धोखा? इस देश में Extramarital Affair चलाने से पड़ जाएंगे खाने के लाले

Extramarital Affair: अगर आप जब कभी भी किसी कंपनी में नौकरी ज्वाइन करते हैं तो कंपनी अपनी कुछ पॉलिसी के बारे में बताती है। हालांकि, पॉलिसी के तहत आपको बहुत सारी सुविधाएं भी मिलती हैं और इस दौरान काम करने के लिए भी कहा जाता है। इस बीच अगर आप कंपनी की पॉलिसी का पालन नहीं करते हैं तो नौकरी खो देने का खतरा हमेशा बना रहता है। कंपनी अपने सभी नियम और शर्तों के बारे में बताती है और ज्वाइनिंग के समय कर्मचारी इन शर्तों को एक्सेप्ट भी करते हैं।

कई बार कुछ नियम या शर्त काफी अजीब भी होते हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। हाल ही में चीन की एक कंपनी है जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने पर नौकरी से निकाल दिया जाता है। है न कुछ अजीब सी पॉलिसी। तो आईए इस लेख में जान लेते हैं इस कंपनी की पॉलिसी के बारे में सब कुछ…

Extramarital Affair

Extramarital Affair होने पर पड़ जाते हैं खाने के लाले

दरअसल, चीन की एक कंपनी है जिसका नाम साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में एक अजीब कंपनी के बारे में बताया है कि कर्मचारियों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने पर उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है। इस अजीब नियम के बारे के कंपनी में 9 जून 2023 को अपने कर्मचारियों को बताया है।

Extramarital Affair: आखिर कंपनी ने इस पॉलिसी की क्यों पड़ी जरूरत?

कंपनी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर रोक का यह नियम बड़े से लेकर छोटे तक हर कर्मचारी के लिए जारी किया है। अब सवाल है कि कंपनी ने यह नियम क्यों जारी किया? दरअसल, कंपनी का मानना है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर रोक लगाने के नियम को ऑर्गेनाइजेशन के आंतरिक प्रबंधन को मजबूत करने के पेश किया है। कंपनी के अनुसार, कॉरपोरेट कंपनीयों में किसी को परिवार के लिए वफादार होना जरूरी है। परिवार की सुरक्षा के बारे में सोचना जरूरी है। इसके अलावा, कंपनी ने तलाक पर भी रोक लगाई है।

Extramarital Affair

कर्मचारियों को हजम नहीं हुई ये पॉलिसी

इस बीच कर्मचारी इस पॉलिसी को हजम नहीं कर पा रहे हैं। कर्मचारियों को लग रहा है कि आखिर कंपनी को यह नियम बनाने की क्यों जरूरत पड़ गई ? क्या इस तरह के नियम लागू करने से कंपनी अपने कर्मकारियों को काबू में रख पाएगी?

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here