कभी पैसे की तंगी नहीं होने देगा घर में लगा ये पौधा, फटाफट जान लें…

Vastu Tips: रजनीगंधा के पौधे को वास्तु की दृष्टि से बेहद प्रभावशाली पौधा माना जाता है, ऐसा माना गया है कि इसे घर में रखने से आय के नए साधन बनते हैं।

0
62
Vastu Tips
Vastu Tips

Vastu Tips: पेड़ पौधे घर में महक के साथ-साथ वातावरण को भी शुद्ध बनाते हैं। रंग बिरंगे फूलों वाले ये पौधे घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे सुगंधित पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें लगाने से व्यक्ति को करियर में तरक्की, सुख समृद्धि और सफलता मिलती है। ऐसे में अगर आप सुगंधित फूलों के बारे में सोचते हैं, तो रजनीगंधा का नाम भी आपके जेहन में जरूर आता होगा।

रजनीगंधा के पौधे के फूलों को बेहद सुगंधित फूलों में गिना जाता है। इन फूलों की खुशबू इतनी ज्यादा होती है कि एक बार ये घर पर उगने लगें तो पूरा घर महकने लगता है। इसी तरह रजनीगंधा के पौधे को वास्तु की दृष्टि से बेहद प्रभावशाली पौधा माना जाता है, साथ ही, रजनीगंधा के पौधे को वास्तु की दृष्टि से बहुत ही प्रभावी माना गया है। ऐसा माना गया है कि इसे घर में रखने से आय के नए साधन बनते हैं।

वास्तु शास्त्र में दिशा का बहुत महत्व है। इसलिए इसके अनुसार रजनीगंधा के पौधों को लगाते समय इसकी दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि रजनीगंधा के पौधों को घर की सही दिशा में लगाते हैं तो इससे न सिर्फ लाभ प्राप्त होगा बल्कि घर में पॉजिटिव ऊर्जा का भी प्रवेश होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में..

Vastu Tips: रजनीगंधा को घर में रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार रजनीगंधा का पौधा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में इसे लगाने से घर में हर तरह से बरकत होने लगती है। धन के नए रास्ते खुलने शुरू होते हैं। करियर में सफलता और तरक्की के योग बनते हैं।

रजनीगंधा को घर में लगाने के ये भी हैं फायदे-

  • अगर किसी पति-पत्नि के रिश्ते में अनबन चल रही हो तो घर के आंगन में गमले के अंदर रजनीगंधा का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से पति पत्नि का रिश्ता मजबूत होता है साथ ही दोनों के बीच प्यार भी बढ़ता है।
  • माना जाता है कि रजनीगंधा का पौधा कई तरह के वास्तु दोष दूर करता है। इसे घर में लगाने से सकरात्मकता आती है।
  • पूजा-पाठ में भी रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा रजनीगंधा के फूलों से तेल और इत्र भी बनता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं और वास्तु शास्त्र में इसे धन, सुख-समृद्धि पाने के लिए बहुत शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here