Zara Hatke: 32 दिमाग, 300 दांत और 10 आंखें ये कैसा जीव है, फिर भी इंसान को नहीं दे पाता है मात ?

इंसान हो या जानवर दिमाग तो सभी के पास होता है। लेकिन इस जीव (लीच) की बॉडी में 1 या 2 नहीं बल्कि 32 दिमाग पाए जाते हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इतना दिमाग होने के बाद भी लीच इंसान के दिमाग को मात नहीं दे सकता हैं।

0
131
Zara Hatke: 32 दिमाग, 300 दांत और 10 आंखें ये कैसा जीव है, फिर भी इंसान को नहीं दे पाता है मात ?
Zara Hatke: 32 दिमाग, 300 दांत और 10 आंखें ये कैसा जीव है, फिर भी इंसान को नहीं दे पाता है मात ?

Zara Hatke: दुनिया में आपने अनेक प्रकार के जीवों का नाम सुना होगा और देखा होगा लेकिन, कुछ जीव ऐसे भी हैं जो बाकी जीवों से काफी अलग होते हैं। कुछ खास होने की वजह से ये अलग होने का दावा करते हैं। क्या आपने कभी ऐसे जीव के बारे में सुना है जिसके पास 32 दिमाग, 10 आंखें और 300 दांत होते हैं। अगर नहीं सुना है तो इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि कौन है वो जीव जिसके पास इतने दिमाग, आंखें और दांत हैं।

आपको बता दें कि इस जीव का नाम जोंक है जिसे अंग्रेजी में लीच के नाम से जाना जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इंसान हो या जानवर दिमाग तो सभी के पास होता है। लेकिन इस जीव (लीच) की बॉडी में 1 या 2 नहीं बल्कि 32 दिमाग पाए जाते हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इतना दिमाग होने के बाद भी लीच इंसान के दिमाग को मात नहीं दे सकता हैं।

Zara Hatke
Leech

Zara Hatke: दांतों की मदद से चूसती है खून

रिसर्च में पाया गया है कि जोंक (leech) के 3 जबड़े होते हैं और प्रत्येक जबड़े मे 100 दांत होते हैं। इन्हीं दांतों की मदद से वो इंसान की बॉडी में से खून चूसती है। आपको बता दें कि एक जोंक अपने वजन से 10 गुना ज्यादा खून चूस सकती है। जोंक यानी (Leech) की 5 जोड़ी यानी कुल 10 आंखे होती है। हालांकि, इसकी आंखे भी साधारण ही होती है, जिनसे ये पहचानते है कि अंधेरा है या उजाला है। गति कितनी है और खुरदुरा आकार है।

Zara Hatke
Leech

32 टुकड़ो से जुड़ा है ये दिमाग

जोंक के शरीर को देखने पर आपको मालूम होगा कि उसका शरीर 32 टुकड़ों मे बंटा हुआ होता है और प्रत्येक टुकड़े का अपना दिमाग होता है। दरअसल ये 32 दिमाग नहीं होते हैं बल्कि एक ही दिमाग 32 टुकड़ों में बंटा हुआ होता है। एक जोंक का शरीर 32 टुकड़ों में बंटा होने के बावजूद भी जुड़ा रहता है। असल मे, प्रत्येक टुकड़े का अपना तंत्रिका गैन्ग्लिया होता है जो अगले टुकड़े से जुड़ा हुआ होता है।

यह भी पढ़े…

Unique Village: भारत के इस गांव में औरतें नहीं पहनती हैं कपड़े! सदियों से चली आ रही इस प्रथा का जानिए इतिहास…

कभी पैसे की तंगी नहीं होने देगा घर में लगा ये पौधा, फटाफट जान लें…

Chia Seeds क्यों माना जाता है सूपरफूड? जानें इनके ढेरों फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here