दुबई में शादी नहीं करेंगी Mouni Roy, अब यहां लेंगी बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे

0
884
Mouni-Roy
दुबई में शादी नहीं करेंगी Mouni Roy, अब यहां लेंगी बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) जिन्हें नागिन के नाम से भी जाना जाता हैं इन दिनों अपनी शादी को लेकर सूर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मौनी दुबई में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी करेंगी वहीं अब खबर है कि मौनी दुबई नही बल्कि भारत मे ही सूरज के साथ शादी करेंगी। बता दें कि अभिनेत्री ने पहले दुबई में शादी करने की योजना बनाई थी। हालांकि अब इस दंपति ने कथित तौर पर योजनाओं में बदलाव किया है और परिवार और दोस्तों के साथ भारत में ही शादी करने का फैसला किया हैं।

Mouni Roy जनवरी में करेंगी शादी!

सूत्रों के मुताबिक Mouni Roy जनवरी के लास्ट में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक सूत्र ने इंडिया टुडे को जानकारी दी कि मौनी और सूरज ने इंडिया में शादी करने की योजना बनाई है। बता दें कि अगर कोरोना ने कहर नहीं खेला होता तो उनकी पहले शादी हो जाती। आपको बता दें कि अभिनेत्री पश्चिम बंगाल के एक छोटे से शहर कूच बिहार की रहने वाली हैं। उनका बॉयफ्रेंड सूरज दुबई में बैंकर और बिजनेसमैन है और वह बेंगलुरु के एक जैन परिवार से संबंध रखते हैं।

Mouni Roy वर्कफ्रंट

काम की बात करे तो मौनी रॉय ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, देवों के देव… महादेव और नागिन सहित कई टेलीविजन शो में काम किया है। टेलीविजन से प्रसिद्धि पाने के बाद मौनी ने बॉलीवुड में भी सफलता हासिल की। उन्हें आखिरी बार Zee5 की फिल्म लंदन कॉन्फिडेंशियल में देखा गया था। यह फिल्म सितंबर 2020 में रिलीज हुई थी। फिलहाल मौनी को अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार है जिसमें वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। फिल्म का मोशन पोस्टर 15 दिसंबर को दिल्ली में रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here