IPL 2021 : Ishan Kishan ने Sunrisers Hyderabad के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए बनाए कई रिकॉर्ड

0
344
Ishan Kishan
Ishan Kishan

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के ताबड़तोड़ बल्लेबाज Ishan Kishan ने Sunrisers Hyderabad के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। ईशान ने महज 16 गेंद में अर्धशतक जड़ कर अपने फॉर्म में वापसी का संकेत दे दिया। ईशान के द्वारा बनाया गया अर्धशतक अबतक का मुंबई इंडियंस का सबसे तेज अर्धशतक है।

लीग के आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी का आगाज करने आए और आते ही पहले बॉल से उन्होंने प्रहार करना शुरू कर दिया। ईशान किशन ने 16 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के जमाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 32 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के के सहारे 84 रन बनाए। ईशान किशन ने पिछले दो मैच में शानदार बल्लेबाजी करते करते हुए फॉर्म में आने का संकेत दे दिया है।

Ishan Kishan ने अपनी पारी के बाद किया खुलासा, कहा- इन 3 खिलाड़ियों से बात करके फॉर्म में लौटे

ईशान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

ईशान यूएई में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इस पहले यूएई में सबसे तेज अर्धशतक निकोलस पूरन ने बनाया था। पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही 17 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। ईशान आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए है।

आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक केएल राहुल के नाम है। 2018 में केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए 14 गेंदों पर अर्धशतक बनाकर कमाल कर दिया था। यूसुफ पठान ने 2015 में मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक बनाने का कारनामा किया था। यूसुफ पठान ने ये पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली थी। ईशान अपने इस पारी के साथ सुनील नरेन और सुरेश रैना के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए।

यह भी पढ़ें:  IPL 2021 : Mahendra Singh Dhoni ने फेयरवेल मैच को लेकर जताई अपनी इच्छा, इस मैदान पर खेलेंगे अपना आखिरी मैच

IPL 2021 : Deepak Chahar ने मैच के बाद किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here