Year Ender 2021: किसानों ने जब दिल्ली के दिल पर किया था वार, तस्वीरें कर देंगी परेशान

0
325
Red Fort Violence
Red Fort Violence

Year Ender 2021: बीते हुए पल को हर कोई याद करता है, इसमें कुछ अच्छी यादे होती हैं तो कुछ बुरी यादें शामिल होती हैं। साल 2021 खत्म होने वाला है और लोग नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। साल खत्म होते ही चर्चित घटनाओं की चर्चा भी होने लगी है। इन घटनाओं में दिल्ली के लाल किले (Delhi Red Fort) पर 72वें गणतंत्र दिवस पर जो हिंसा हुई थी उसे भुला पाना मुश्किल है। तीनों कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर रैली की आड़ में दिल्ली की शान कहे जाने वाले लाल किले पर कब्जा कर लिया था। वहां पर जमकर तोड़ फोड़ मचाई थी। उस वक्त कई तस्वीरें सामने आईं थी जिसे देखने के बाद हर कोई परेशान हो गया था।

तीनों कानून के खिलाफ किसानों ने अपना आंदोलन वैसे 9 अगस्त 2020 में ही शुरू कर दिया था। इस आंदोलन की राष्ट्रव्यापी शुरुआत 5 नवंबर 2020 को हुई थी। दिल्ली की दहलीज पर बैठे किसानों को जब 2 माह हो गया तो उन्हें लगा कि सरकार उनकी सुन नहीं रही है।

KISSAN 1

किसानों ने तय किया कि भारत के 72वें गणतंत्र दिवस पर केंद्र सरकार को सबक सिखाएंगे और मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएंगे। इसी योजना के तहत ट्रैक्टर रैली निकाली। दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस को ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी का अंदेशा था इसलिए रैली की इजाजत नहीं दे रहे थे।

KISSAN 2 1

पर किसान संगठनों के बार बार सब कुछ ठीक है कहने और कोई दंगा फसाद न होने की जिम्मेदारी लेते हुए कहने पर दोनों राज्यों की पुलिस ने ट्रैक्टर रैली की इजाजत दे दी। पर रैली को रिंग रोड तक ही रखने के लिए कहा, मतलब रैली को दिल्ली के भीतर करने की इजाजत नहीं मिली थी।

SIKH

कथित तौर पर ट्रैक्टर रैली की आड़ में किसान दिल्ली के भीतर घुस गए और तबाही मचाना शुरू कर दी। इतना ही नहीं कथित किसान दिल्ली के लाल किले में घुस और प्रचीर से तिरंगा उतार कर अन्य झंडे को लगा दिया था।

TRIRANGA

वहीं यह भी खबरें आईं थी कि किसान लंबे से कह रहे थे कि वे गणतंत्र दिवस के दिन आंदोलन जरूर करेंगे इस बात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के लिए एक रूट तय कर दिया था लेकिन एन वक्त पर किसानों ने आउटर रिंग रो़ड पर मार्च करना शुरू कर दिया। वहीं खबर यह भी आई थी कि पुलिस ने मार्च के लिए जिस रूट को तय किया था वहां पर भी बैरिकेडिंग लगा दी थी जिसके बाद किसान बेकाबू हो गए।

KISA

बेकाबू किसानों ने पुलिस के साथ मीरपीट की। दिल्ली के लाल किला पर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराते हैं वहां पर प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे को उतार कर सिखों का तिरंगा फहराया था साथ ही तस्वीरों के अनुसार वहां पर खालिस्तानी झंडा भी दिखा था।

KISA 2

खुद को किसान कहने वाले लोगों का यह रूप देख सोशल मीडिया पर यूजर ने इन्हें खालिस्तानी और आतंकवादी कहना शुरू कर दिया था। हिंसा इतनी बड़ी थी कि इसमें 500 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

EspbMJJUYAEpyyC

इस मंजर के बाद कई किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। खबरों की माने तो हिंसा का मुख्य आरोपी पंजाबी एक्टर और सिंगर दीप सिद्धू था। उस समय पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह फरार था पर बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

DEATH

ऐसा नहीं है कि इस घटना में महज पुलिस वाले घायल हुए थे बल्कि कई किसानों की मौत भी हो गई थी। करतब दिखाते हुए किसान की ट्रैक्टर से गिरने के कारण मौत हुई थी। पर किसानों का आरोप था कि पुलिस ने उसे गोली मारी थी।

FRAMERS

बता दें कि तीनों कानूनों के खिलाफ आंदोलन दिल्ली के गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर चल रहा था। इस तस्वीर को देख कर ट्रैक्टर रैली का अंदाजा लगा सकते हैं।

May be an image of one or more people and people standing

यह भी पढ़ें:

Year Ender 2021: 7 जनवरी 2021 अमेरिकी इतिहास का वो काला दिन जब Capitol Hill पर ट्रंप के समर्थकों ने किया था हमला

2021 में हिंदी साहित्य में इन हस्तियों को किया गया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here