Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए कैसे खरीदें टिकट? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

0
444
Republic Day 2022
Republic Day 2022

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 2022 को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस दिन की तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती है। गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर कई राज्यों की झांकियां दिखाई जाती हैं। परेड भी होती है। परेड की रिहर्सल महीनों से की जाती है।

गणतंत्र दिवस पर परेड और कार्यक्रम देश के कई राज्यों में होते हैं। पर सबसे बड़ा और भव्य गणतंत्र दिवस कार्यक्रम दिल्ली के राजपथ पर होता है। भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा की जाती है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम और राजपथ पर झाकियों के सहारे भारत की सांस्कृतिक धरोहर को दिखाया जाता है। दर्शकों से भरी भीड़ के बीच सेना के जवान अपनी ताकत दिखाते हैं। इसका टीवी पर भी लाइव प्रसारण किया जाता है।

इस कार्यक्रम को अगर आप राजपथ पर देखना चाहते हैं तो पास लेकर देख सकते हैं। पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों उपलब्ध होता है। पर इस साल कोरोना के कारण पास महज ऑफलाइन ही मिलेगा। इसलिए अतिथिगणों की संख्या भी 24 हजार ही रखी गई है। बता दें कि पास की बुकिंग 7 जनवरी से चल रही है।

Republic Day 2022 परेड का पास कहां से खरीदें?

Republic Day 2022
Republic Day 2022

Parliament House Reception
Pragati Maidan
Jamnagar House
Shastri Bhawan-near Gate 3
Sena Bhavan-Gate no 2
Jantar Mantar- Main gate

Republic Day 2022 टिकट प्राइस

500 रुपये (VIP People)

50-100 रुपये (Adult)

20 रुपये (Children)

Republic Day 2022 परेड में ये लोग नहीं हो सकते हैं शामिल

Republic Day 2022
Republic Day 2022

गणतंत्र दिवस परेड राजपथ पर देखने वाले इच्छुक के पास कोई स्पेशल इनविटेशन होना चाहिए, अगर नहीं है तो टिकट खरीदना जरूरी है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ट नागरिकों और 15 साल से कम उम्र के बच्चों को परेड का टिकट नहीं दिया जाएगा।

योग्य लोगों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया कोई भी फोटो आईडी देना होगा और अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र भी दिखाना होगा। आरक्षित सीटों की कीमत 500 रुपये और अनारक्षित सीटों की कीमत 100 रुपये है। ध्यान दीजिए..कोरोना के कारण सीटें सीमित ही रखी गई हैं। 26 जनवरी टिकट बुकिंग की आखिरी तारीख है। दिल्ली पुलिस ने भी गणतंत्र दिवस में शामिल होने वाले लोगों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। पूरी गाइडलाइंस को आप यहां जाकर पढ़ सकते हैं..

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here