Weather Update: Delhi-NCR के लोगों को मिलेगी लू से राहत, North West इलाकों में हवा के कम गर्म होने के आसार

Weather Update: IMD से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिण यूपी, कच्छ और पूर्वी राजस्थान में 'लू' का प्रकोप कम होगा और तापमान में गिरावट आएगी।

0
223
Environment News
Environment News

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अब नॉर्थ-वेस्ट इलाकों में गर्म हवा के कम होने के आसार नजर आ रहे हैं।जिसकी वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में अब तापमान 3 से चार डिग्री तक गिर सकता है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

मालूम हो कि पिछले माह से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। तेजी से चढ़ते पारे और लू के थपेड़ों के बीच लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
IMD से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिण यूपी, कच्छ और पूर्वी राजस्थान में ‘लू’ का प्रकोप कम होगा और तापमान में गिरावट आएगी। यही नहीं इन राज्यों में 2 मई से लेकर 5 मई तक तापमान सामान्य रहेगा।आगामी पांच दिनों तक देश के ज्यादातर हिसों में लू नहीं चलने का अनुमान है।

mausam 2 may 3
Weather Update

Weather Update: झुलस रहा पूरा उत्‍तर भारत

Weather Update
Weather Update

इस समय पूरा उत्‍तर भारत भयंकर गर्मी की चपेट में है। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने सभी को परेशान कर रखा है।सड़कों पर दोपहर में पसरे सन्‍नाटे को देखकर लॉकडाउन का समय याद आ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 12 साल का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 मई से हालात बदलेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है।

Weather Update: अंडमान के आसपास भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार 4 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जिसके चलते अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है। इस वजह से मौसम विभाग ने 4 से लेकर 6 मई के बीच मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया है। फिलहाल अगले 24 घंटों के दौरान इस प्रेशर की स्थिति और साफ होने के आसार हैं।

हरियाणा का गुरुग्राम, मध्‍यप्रदेश का सतना सर्वाधिक गर्म

weather Update
weather Update


मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा का गुरुग्राम और मध्‍य प्रदेश का सतना सर्वाधिक गर्म जिला रहा है। यहां अब तक का सबसे अधिक तापमान क्रमश: 46.8 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में बीते शुक्रवार को अप्रैल का रिकॉर्ड उच्च तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झांसी और लखनऊ का पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में बीते गुरुवार और शुक्रवार को 12 साल में अप्रैल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां जानें अपने शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली3826
नोएडा3827
फरीदाबाद3826
मुंबई33  28
कोलकाता3427
चेन्‍नई3930
लखनऊ3628

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here