Weather Update: Delhi-NCR में भीषण गर्मी का कहर जारी, Heat Wave से खुद का करें बचाव

Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बीते शुक्रवार को पूरे देश में उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म रहा।

0
136
Weather Upadate
Weather Upadate

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच लू के गर्म थपेड़ों को झेलते हुए लोग अपने काम पर जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 72 साल के बाद दूसरी बार इतनी गर्मी पड़ रही है। इससे पहले वर्ष 2010 में औसत अधिकतम पारा 40.4 डिग्री पहुंचा था।

इस साल यह 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बीते शुक्रवार को पूरे देश में उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म रहा। यहां 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

इसके अलावा महाराष्ट्र के चंद्रपुर व राजस्थान के श्री गंगानगर में तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि पश्चिम और उत्तर पश्चिम भारत में चल रही हीट वेव से लोगों को अपना बचाव करना होगा।सभी को सचेत रहने की जरूरत है। जब भी घर से बाहर निकलें अपना सिर और शरीर ढककर ही निकलें।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: मई में पारा अधिकतम रहने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। गुजरात में पारा 45 डिग्री तक पहुंचगेा।

एमपी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री, उत्तराखंड में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। यूपी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना है. जबकि बिहार में पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मई के दौरान, सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर पूर्व भारत के इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना जताई जा रही है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और अत्यधिक उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से सामान्य से कम न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

weather Update
weather Update

दो से तीन दिन में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में देश में लगभग सभी हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 2 मई से बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

उत्‍तराखंड में ओलावृष्टि और बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में देश में लगभग सभी हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 2 मई से बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
अगले तीन दिन उत्‍तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here