Horoscope and Panchang: वृषभ राशि वालों के लिए दिन बेहद लाभदायक, मीन राशि के जातक समारोह में जाएंगे

0
158
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। वहीं मीन राशि के जातक समारोह में किए जाएंगे शामिल।

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां जानिये अपना आज का राशिफल

Horoscope and Panchangg
Horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के जातकों को आज किसी जरूरी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्‍वास्थ्‍य का विशेषतौर पर ध्‍यान रखें। गर्मी से बचें।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक है। अपनी संतान की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।

मिथुन: इस राशि के जातक आज उत्‍साहित रहेंगे, आज भाग्‍य आपका पूरा साथ दे रहा है। किसी भी कागज में हस्‍ताक्षर करने से पूर्व ध्‍यान से देख लें।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ध्‍यान रखने की जरूरत है। गर्मी से खुद को बचाएं। किसी से व्‍यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। अपने खान-पान पर ध्‍यान दें।

सिंह: सिंह राशि के लोग आज अपना पूरा फोकस कारोबार में करेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। घर के अंदर साज-सज्‍जा आदि के कामों पर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने की योजना बनाएंगे।

कन्‍या: कन्‍या राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक है। आज किसी पुराने रिश्‍तेदारों से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

तुला: तुला राशि के लोगों को संपत्ति से जुड़े मसलों में सफलता मिलेगी। घर से जुड़े मामलों में हर बाधा दूर होगी। किसी बड़े के आशीर्वाद से काम को शुरू करने का प्रयास करें।

Horoscope and panchang
Horoscope and panchang

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। घर पर बड़ों का सानिध्‍य प्राप्‍त होगा। छोटी दूरी की यात्राएं लाभप्रद रहेगी।

धनु: धनु राशि के लोगों के लिए दिन मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। किसी वैवाहिक समारोह में आमंत्रित किए जा सकते हैं। घर के रखरखाव पर पैसा खर्च हो सकता है।

मकर: मकर राशि के लोगों को आज कहीं से रूके धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्‍थल पर किसी से भी बेवजह के विवाद में न पड़ें। अपने से बड़ों का सम्‍मान करना सीखें।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों की मेहनत रंग लाएगी। किसी प्रोजेक्‍ट के पूरा होने की संभावना बनी हुई है। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। अपने खान-पान का ध्‍यान रखें।

मीन: मीन राशि के जातकों को आज शुभ सूचना मिलेगी। कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति के योग बने हुए हैं। किसी जरूरी शादी-समारोह में आज शिरकत कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here