Uttarakhand Rain: Overflow हुआ नैनीताल झील, सड़कों पर भरा पानी, देखें VIDEO

0
433
नैनीताल झील (फाइल फोटो)

Uttarakhand Rain: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है। नैनीताल में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। पर्यटकों को आकर्षित करने वाला नैनीताल झील भी पानी से भर गया है। खबरों के अनुसार नैनीताल झील ओवरफ्लो हो गया है। उसका पानी सड़कों पर बहने लगा है। उत्तराखंड सरकार की तरफ से लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

राज्य सरकार की तरफ से केदारनाथ के यात्रियों को भी अर्लट कर दिया गया है। वहीं सोमवार को बद्रीनाथ में सीजन में पहली बार हिमपात भी दर्ज की गयी।

बारिश के कारण हरियाणा में भी तबाही देखने को मिल रही है। किसानों के फसल को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

केरल में भारी तबाही

शनिवार से केरल में हुए भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 3 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी। सोशल मीडिया पर भूस्खलन की जो तस्‍वीरें सामने आ रही हैं वह बहुत ही भयावह हैं। केरल के कई जिलों में आई प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को बचाने और राहत प्रयासों के लिए देश की वायु सेना की मदद ली गयी है।

Sharjeel Imam ने खुद को बताया IITIAN, सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here