UP Election 2022: Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, कहा- बर्बाद कर दिया पूरे प्रदेश को

0
335
UP Election Result Reaction
UP Election Result Reaction

UP Election 2022 के मद्देनजर पक्ष-प्रतिपक्ष के बीच जोरों से चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर। कभी सत्ताधारी भाजपा सैफई को निशाना बनाती है तो कभी सपा भाजपा पर सियासी छलावे का आरोप लगाती है।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके योगी सरकार को निशाने पर लिया। यूपी में चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वैसे वैसे भाजपा के प्रति आक्रामक होते जा रहे हैं।

2022 में यूपी में बदलाव होकर रहेगा

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा पर हमला करते हुए पत्रकार वार्ता में कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। भाजपा सभी संस्थाओं को ध्वस्त करने का काम कर रही है, इसलिए 2022 में बदलाव होकर रहेगा। उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सूबे के कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज रात में ही नहीं बल्कि दिन में जनता खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है। पुलिस एनकाउंटर का खेल खेलने में व्यस्त है और अपराधी अपराध करने में मस्त है। किसी को भी कानून-व्यवस्था की कोई फिक्र नहीं है।

शिक्षा के मामले पर योगी सरकार को कटघरे में करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब न बच्चों को नई तकनीक से शिक्षा नहीं दी जाती है। हमने बच्चों को लैपटॉप बांटा था। वो लैपटॉप आज भी उनके काम आ रहा है। हम पूछते हैं कि यह सरकार बताए कि उन्होंने बच्चों के लिए क्या किया।

पारिवारिक कलह में उलझे हैं अखिलेश यादव

गौरतलब है कि अखिलेश यादव इस समय पूरे प्रदेश में बड़े ही जोरशोर से चुनावी प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के सामने खुद को मुख्य विपक्षी पार्टी मानने वाले अखिलेश यादव का कहना है कि एक समाजवादी पार्टी ही है, जो उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोक सकती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ पारिवारिक कलह में उलझे अखिलेश यादव अपने कुनबे को भी दुरुस्त करने में लगे हैं।

यही कारण है कि अभी कुछ दिनों पहले ही अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके साथ अखिलेश यादव ने बसपा और कांग्रेस को दरकिनार करते हुए अन्य सभी छोटे दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: अखिलेश यादव का बीजेपी से सवाल, ‘कितना कालाधन विदेश से वापस आया?’

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, 2022 में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया पलटवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here