Padma Awards: पद्म पुरस्कार विजेताओं का फोटो शेयर कर Malini Awasthi ने कहा- यह है नया भारत और ये हैं सच्चे हकदार

0
693
Malini-Awasthi
Malini Awasthi (Pic : Malini Awasthi Instagram)

Padma Awards का समारोह सोमवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। कंगना रनौत, अदनान सामी, पीवी सिंधु और रानी रामपाल समेत कई मशहूर हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साेमवार को ऐसे आम लोगों को भी पुरस्‍कार दिया गया जिन्‍होंने समाज के भले के लिए अपनी जिंदगी न्‍यौछावर कर दी। मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्‍थी (Malini Awasthi) ने इसी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए मालिनी अवस्‍थी ने लिखा, ” यह है नया भारत और ये हैं हमारे देश के सच्चे जननायक जो पद्मसम्मान के सच्चे हकदार हैं। मेरा भारत बदल रहा है। #PeoplesPadma

30,000 से अधिक पौधे लगाने वाली Tulsi Gowda को पदम श्री

प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो में दिख रही महिला कर्नाटक की सामाजिक कार्यकर्ता Tulsi Gowda हैं। इन्हें सोमवार को राष्ट्रपति के हाथों से पदम श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। कर्नाटक के होनाली गांव की रहने वाली तुलसी गौड़ा ने छह दशकों से ज्‍यादा समय तक पर्यावरण के लिए काम किया है और उन्‍होंने 30,000 से अधिक पौधे लगाए हैं। वह वन विभाग की नर्सरी की देखभाल करती हैं।

pm modi with tulsi gowda
PM Narendra Modi with Tulsi Gowda

मोहम्मद शरीफ जिन्‍हें लावारिस लाशों का मशीहा भी कहा जाता है, उन्‍हें राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म श्री पुरस्कार मिला। मोहम्मद शरीफ ने 25,000 से अधिक लोगों का अंतिम संस्‍कार किया, जब उनके शव लावारिस हो गए। सोमवार को उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की।

राष्ट्रपति कोविंद ने आचार्य एम के कुन्हजोल (Acharya M. K. Kunhjol) को भी सामाजिक कार्य के लिए पद्मश्री प्रदान किया। वह केरल में एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें भी पीएम मोदी के साथ फोटो में देखा गया।

प्रथम पद्मश्री अवार्ड

देश का पहला पद्म श्री अवार्ड ओलंपियन Balbir Singh Dosanjh को दिया गया था। बॉलीवुड में किसी अभिनेत्री को पहला पद्म श्री अवार्ड नर्गिस दत्‍त को दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2020: Sushma Swaraj को मरणोपरांत पद्म विभूषण, Rani Rampal और Kangana Ranaut को मिला पद्मश्री


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here