सर्दियों का मौसम खत्म हो चुका है। मार्च के आते ही गर्मी नें भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। फरवरी का महीना खत्म होने से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल गर्मी गत वर्षों से कहीं ज्यादा पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूरे देश में तापमान सामान्य से अधिक रहने की अनुमान है। आशंका जताई जा रही है इस साल की गर्मी पिछले कई सालों रिकॉर्ड तोड़ देगी।

गौरतलब है कि इस साल जनवरी का महीना पिछले 116 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। मौसम विभाग के अनुसार देश का पश्चिमोत्तर हिस्सा सबसे ज्यादा गर्म रहेगा जहां का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहेगा। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान के सामान्य से कुछ ज्यादा ही अधिक रहने की संभावना है।

इस साल रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ने की वजह ग्लोबल वार्मिंग, बार-बार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय शहरी कारक को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इसी के साथ मौसम विभाग ने बताया कि साल 1901 के बाद 2016 सबसे ज्यादा गर्म साल था। पिछले साल राजस्थान के फालौदी में पारा 51 डिग्री तक चला गया था जो कि देश में अबतक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। और अब इस साल भी गर्मी का संकट लोगो पर मंडराएगा । जिसकी वजह से लोगों को फिर से परेशानी उठानी पड़ सकती है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार लू की स्थिति भी भीषण रह सकती है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में तापमान अधिक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here