शख्स ने सपने में देखा करोड़पति बनने का सपना, नींद से जागा तो सच में लग गई लॉटरी

वर्जीनिया के अलोंजो कोलमैन का करोड़पति बनने का सपना सच हो गया है। अलोंजो को अभी तक इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने नींद में लॉटरी जीतने का सपना देखा था और जब वो नींद से जागे तो यह सपना हकीकत बन चुका था।

0
206
America News
America News: सोते हुए देखा करोड़पति बनने का सपना, नींद से जगा तो सच में लग गई लॉटरी

America News: इस दुनिया में सभी ऐशो आराम की लाइफ जीना चाहते हैं। ऐश से जीने के लिए सभी करोड़पति, अरबपति बनने का सपना जरूर देखते हैं। हालांकि ये सपना सभी का सच नहीं हो पाता, लेकिन क्या हो अगर किसी का मालामाल होने का सपना साकार हो जाए? लाजमी है कि ऐसा होने पर एक पल को किसी को भी इस पर विश्वास नहीं होगा। ऐसा ही एक घटना अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाले शख्स के साथ हुई।

दरअसल, वर्जीनिया के अलोंजो कोलमैन का करोड़पति बनने का सपना सच हो गया है। अलोंजो को अभी तक इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने नींद में लॉटरी जीतने का सपना देखा था और जब वो नींद से जागे तो यह सपना हकीकत बन चुका था।

America News: सोते हुए देखा करोड़पति बनने का सपना, नींद से जगा तो सच में लग गई लॉटरी
America News: सपना देख बना करोड़पति

America News: सपना देख कर लिया लॉटरी टिकट और बन गया करोड़पति

रिटायर्ड कर्मचारी अलोंजो ने लॉटरी जीतने के बाद बताया कि उन्होंने ने सपने में खुद को लॉटरी जीतते हुए देखा था। सपना देखने के बाद उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई और टिकट खरीद लिया। टिकट के नंबर बिल्कुल उसी तरह लिए जैसा सपने में दिखाई दिया था।

बैंक ए मिलियन ड्राइंग में खेले गए दांव में उन्होंने 13 -14 -15 -16 -17 -18 नंबरों का सेट इस्तेमाल किया था। इन नंबरों के साथ वो लॉटरी जीतने में कामयाब हो गए। लॉटरी में उन्होंने ढाई सौ डॉलर यानी करीब 2 करोड़ रुपये जीते हैं।

America News: सोते हुए देखा करोड़पति बनने का सपना, नींद से जगा तो सच में लग गई लॉटरी
America News: प्रतीकात्मक तस्वीर

America News: सपना सच होने पर अभी तक नहीं हो रहा यकीन

सपना देख कर लॉटरी में किस्मत आजमाने के बाद लॉटरी लगने से शख्स की खुशी आसमान छू रही है। वर्जीनिया के अलोंजो कोलमैन को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि वो करोड़पति बन गए हैं। किसे पता था कि मात्र एक सपने के कारण वो करोड़पति बन जाएंगे। लोग अपनी पूरी लाइफ सिर्फ ढेर सारे पैसे कमाने में लगा देते हैं।

America News: सोते हुए देखा करोड़पति बनने का सपना, नींद से जगा तो सच में लग गई लॉटरी
America News: प्रतीकात्मक तस्वीर

वहीं अलोंजो कोलमैन का ये ख्वाब एक लॉटरी टिकट से पूरा हो गया। अलोंजो कोलमैन ने बताया कि 40 लाख लोगों में से टॉप 3 को ही ये इनाम मिलता है। जिसमें पहला इनाम साढ़े 6 करोड़, दूसरा 3 करोड़ और तीसरा 2 करोड़ का होता है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने सपने में देखे नंबर पर दांव खेला और जीत गए, इस बात पर उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा। उन्होंने ने लॉटरी टिकट सिर्फ 2 डॉलर यानी 158 रुपये में खरीदा था और 2 डॉलर जीत कर मालामाल बन गए।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here