इस साल नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज आई थी। इसका एक डॉयलॉग लोगो की रगो में बस गया है। “’तुम इतने पैसे कमाकर क्या करोगे’ जवाब- जामताड़ा का सबसे अमीर आदमी” इनकी टैग लाइन है सबका नंबर आएगा। ये सुनते ही ध्यान जाता है कि किस बात का नंबर आने वाला है ??? हममम.. ठगी का नंबर जब कोई ठग आप के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेगा। लॉटरी के नाम पर आप को कोई ठग लेगा।

jamtara

यही कारण है कि झारखंड का जामताड़ा पूरे देश में साइबर क्राइम के लिए बदनाम हो चुका है। जामताड़ा में एक नाबालिग भी अच्छे-खासे पढ़े लिखे लोगों को अपने ठगी का शिकार बना लेते हैं और उन्हें कानों कान खबर तक नहीं होती है। आमलोगों से लेकर कई राजनेताओं तक को ये शातिर अपना शिकार बना चुके हैं। अधिकतर साइबर फ्रॉड के मामले झारखंड के जामताड़ा से ही आते हैं।

जामताड़ा के इसी गैरकानूनी धंधे और इससे जुड़े लोगों पर एक अमेरिकी एजेंसी अब रिसर्च करेगी। अब जामताड़ा के लोगों की इसी कारगुजारियों ने उन्हें अमेरिका तक में पहचान दिला दी है। अमेरिकी एजेंसी इस बात पर रिसर्च करेगी कि इस इलाके के बेहद कम पढ़ लिखे युवक भी कैसे लोगों को ठगी का शिकार बना लेते हैं। ये भी पता किया जाएगा कि इन्हें तकनीक और कंप्यूटर की इतनी गहन जानकारी कैसे मिलती है जिससे ये किसी का भी अकाउंट हैक कर लेते हैं।

रिसर्च के लिए दिल्ली में डीजीपी स्तर के अधिकारी के साथ बैठक भी हुई है। वहीं जामताड़ा के एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने भी कहा है कि जामताड़ा के साइबर अपराधियों पर रिसर्च की बात सामने आई है और अगर लोग यहां आते हैं तो उन्हें प्रशासन के द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक इसकी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

बीते साल अगस्त महीने में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परणीत कौर के साथ 23 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया था..जब इसकी जांच की गई तो इसका तार भी जामताड़ा से जुड़ा हुआ पाया गया। जामताड़ा से अताउल अंसारी नाम के एक व्यक्ति ने खुद को स्टेट बैंक का मैनेजर बताते हुए परणीत कौर को फोन करके इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

जामताड़ा जिला पुलिस द्वारा जुलाई 2014 से जुलाई 2017 के बीच क्षेत्र के 330 निवासियों के खिलाफ 80 से अधिक साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज किए गए है। अकेले करमातर पुलिस स्टेशन में, 2017 में ठगी के मामलों में 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई थीं।

कमाल की बात यह है कि जामताड़ा में साइबर ठगों पर होने वाले रिसर्च को वहां के लोग गर्व के तौर पर देख रहे हैं। जामताड़ा महिला कॉलेज के प्रोफेसर टीके माझी ने कहा कि जामताड़ा जैसी जगह के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि यहां अमेरिका जैसा देश इस पर रिसर्च करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here