बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने फिल्मी दुनिया पर गहरा असर छोड़ दिया है। उन्हें दुनिया से गए 7 महीने हो गए हैं। सुशांत के फैन्स हर समय उन्हें याद करतें हैं। सुशांत ने आत्महत्या की या हत्या हुई है इसकी जांच चल रही है। एक्टर का परिवार भी कुछ ना कुछ शेयर कर फैन्स को एकजुट रख रहा है।

सुशांत सिंह का जन्मदिन आने वाला हैं। 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर का बर्थडे है। इस मौके पर उनका पुराना नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नोट को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया है। नोट में सुशांत ने काफी गहरी बात कह दी है।

sushnt

वे लिखते हैं- मैंने अपनी जिंदगी के 30 साल तो सिर्फ कुछ बनने की चाह में निकाल दिए, मैं अच्छा टेनिस खेलना चाहता था, अच्छे ग्रेड लाना चाहता था। सबकुछ मैं उसी नजरिये से देखने लगा था।

आगे लिखा है- मैं शायद अपने आप से खुश नहीं था, बेहतर होने के सपने देखता था। लेकिन फिर समझ आया मैं गलत गेम खेल रहा हूं। क्योंकि असल में गेम तो यही था कि मैं कौन हूं।

Capture

अपन प्यारे भाई का नोट शेयर कर श्वेता भावुक हो गई हैं। उन्होंने लिखा, ये काफी गहरी बात है। सुशांत के चहाने वाले भी इस नोट को पढ़ कर भावुक हो गए हैं। फैन्स उन्हें मिस कर रहे हैं।

वैसे हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी तारीफ की थी। कोर्ट की तरफ से सुशांत को एक अच्छा इंसान बताया गया था। उन्हें मासूम और सीधा भी बताया गया था।

sushant singh rajput

सुशांत केस की बात करें तो सीबीआई ने हाल ही में एक तीन पेज की चिट्ठी जारी की थी। उस चिट्ठी में सीबीआई ने बताया था कि उन्होंने सुशांत मामले में काफी व्यापक जांच की है और सभी पहलुओं पर पूरा ध्यान दिया।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब श्वेता सुशांत सिंह से जुड़ी किसी याद को फैन्स के साथ साझां कर रही हैं। इसके पहले भी वे कई वीडियो और लेटर शेयर कर चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here