पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इस कारण दिल्ली के आस-पास के इलाके गहरी ठंड की चपेट में हैं। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में हैं। इस वजह से मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह में कोहरे का कहर होगा वहीं शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आखिरी साल जाते-जाते ठंड की मार देकर जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं, तीन और चार जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के उच्चपर्वतीय इलाकों के साथ श्रीनगर समेत कई निचले इलाकों में भी मंगलवार तड़के बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, जम्मू समेत मैदानी इलाकों में दिनभर कोहरे का पहरा रहा। कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी और कोहरे से जनजीवन भी प्रभावित रहा। धुंध के कारण जम्मू आने वाली 19 उड़ानों में से 18 रद हो गई। 

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को आठ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। हिमपात के बाद सीजन में पहली बार डलहौजी में अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

पहाड़ों से चली बर्फीली हवाओं के चलते पंजाब के तापमान में औसत 4 डिग्री की गिरावट आ गई। बठिंडा में रात का तापमान 1.5 डिग्री रह गया, जबकि दिन में पारा 14 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। फिरोजपुर में रात का पारा 2.4 डिग्री और दिन का पारा 12 डिग्री रहा। राज्य में आने वाले 48 घंटे में गहरी धुंध छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि, अधिक ठंड के कारण हवाओं में बर्फ की चुभन है। बाहर निकलते ही मालूम हो की शरीर जम जाएगा। जनवरी माह में ठंड अपनी चरम सीमा पर रहने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here