कोरोना वायरस से भारत में हडकंप मचा हुआ है। अब कोरोना के नए स्ट्रेन ने भी दस्तक दे दी है। यूके में फैलने वाला नया स्ट्रेन अब भारत में अपनी जगह बना रहा है। देश में 20 लोगों के अंदर नए स्ट्रेन का लक्षण पाया गया है। ये  सभी लोग यूके से भारत आए हैं। वहीं उत्तरप्रदेश में एक बच्ची के अंदर भी कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है। बच्ची की उम्र दो साल बताई जा रही है। यूपी में डर का माहौल है।

खबर सामने आते ही उत्तरप्रदेश में स्वास्थ विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।स्वास्थ विभाग की ओर से पूरे प्रदेश के लिए विभागीय अधिकारियों व पैरामेडिकल स्टाफों के लिए बकायदा एडवाइजरी भी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि वे बदले स्ट्रेन को लेकर पूरी एहतितात बरतें और अस्पतालों को भी हाई अलर्ट पर रखें। नए स्ट्रेन वाले मरीजों को अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की व्यवस्था की जाए।

यह भी निर्देश दिए गए हैं कि विदेश से लौटे सभी यात्रियों की पूरी निगरानी की जाए और उनकी हर हाल में आरटीपीसीआर जांच जरूर कराई जाए। नए स्ट्रेन वाले मरीजों को अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाकर उनमें भर्ती किए जाएं और उनकी सतत निगरानी की जाए।

यह भी कहा गया है कि विदेश से लौटे लोगों को 28 दिन तक घर में ही रहने को कहें चाहे उनकी आरटी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव क्यों न आई हो। विदेश से लौटे यात्री घर पर भी मास्क लगाकर रहे। परिवार वालों से कम से कम मिले। साथ ही सर्दी जुखाम, बुखार समेत दूसरे लक्षण नजर आने पर संक्रमित व्यक्ति को तत्काल कोविड कंट्रोल सेंटर भेजा जाए। 

इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि संक्रमित व्यक्ति कहीं ब्रिटेम में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से ग्रसित तो नहीं है इसके लिए उसकी ‘जिनोम सीक्वेंसिंग’ भी जरूर कराई जाए। विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर किसी में नए स्ट्रेम का पता चलता है तो तत्काल उसे पूरी तरह से पृथक वार्ड में रखकर इसकी सूचना व विभागीय मुख्यालय व नियंत्रण कक्ष को दें। 

बता दे कि, यूके से भारत 30,00 हजार लोग लौटे हैं। इनमें से 20 लोगों में नए स्ट्रेन से पीड़ित पाए गए हैं। बाकी लोगों की जांच हो रही हैं। वहीं कई लोगों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। इन लोगों का फोन बंद आ रहा है, वहीं कई लोग सरकार का साथ नहीं दे रहे हैं।

ब्रिटेन से यूपी आए लोगों में से अभी भी 565 लोगों को अब तक नहीं ढ़ूंढ़ा जा सका है।  बुधवार को पांच लोगों की पहचान की गई और उनका सैम्पल लेकर जांच के लिए सीएसआईआर दिल्ली भेजा गया।

गौरतलब है कि, 9 दिसंबर के बाद यूपी आए 1655 लोगों में से अब तक मात्र 1090 लोगों को ही ढ़ू़ढ़ा जा सका है। इन सब की आरटीपीसीआर जांच में 10 लोग पाजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से आठ यूपी में तथा दो दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here