RPSC SI PET Result 2022 Declared: राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें कितने उम्मीदवार हुए क्‍वालिफाई?

राजस्‍थान स‍ब-इंस्‍पेक्‍टर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्‍ट 12 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित किया गया था

0
206
RPSC SI PET Result 2022 Declared
RPSC SI PET Result 2022 Declared

RPSC SI PET Result 2022 Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए फिजिकल टेस्‍ट के रिजल्‍ट आज जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू में भाग लेना होगा। बता दें कि शारीरिक दक्षता (फिजिकल टेस्‍ट) परीक्षा 12 फरवरी से 18 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। जारी रिजल्ट के अनुसार कुल 2,939 उम्मीदवारों ने एग्‍जाम क्‍वालिफाई किया है।

RPSC SI PET Result 2022 Declared
RPSC SI PET Result 2022 Declared

RRPSC SI PET Result 2022 Declared: ऐसे करें चेक

1- सबसे पहले आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना है।
2- RPSC की अधिकारिक साइट के होमपेज पर आपको एसआई पीईटी रिजल्‍ट का ऑप्शन दिखेगा वहां क्लिक करें।
3- मेर‍िट की pdf फाइल स्‍क्रीन पर खुल जाएगी।
4- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्‍ट में अपना रोल नंबर सर्च करें।
5- रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास भी डाउनलोड कर लें।

RPSC SI PET Result 2022 Declared
RPSC SI PET Result 2022 Declared

कितने पदों पर होंगी भर्तियां?

इस वैकेंसी में कुल 857 पदों को भरा जाएगा। इसमें सब इंस्पेक्टर एपी के लिए नॉनटीएसपी 663 भर्ती की जाएगी और टीएसपी में 81 पदों को भरा जाएगा। सब-इंसपेक्टर IB में 64 पदों को भरा जाएगा। सब-इंसपेक्टर MBC के 11 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

RPSC SI PET Result 2022 Declared
RPSC SI PET Result 2022 Declared

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here