चुनावी चाणक्य प्रशांत किशोर इन दिनों कांग्रेस के आस पास दिख रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वारिसों से मुलाकात की जिसमें प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनियां गाधी शामिल थी। खबरों की माने तो किशोर कांग्रेस की डूबती नैया को साल 2024 में बचाने की कोशिश करेंगे। साथ ही 2022 में पांच राज्यों में चुनाव होने वाला है। किशोर यहां पर भी कांग्रेस को बचाने की कोशिश करेंग। इन्हीं गहरे मुद्दों को लेकर कल की वार्ता में चर्चा हुई है।

प्रशांत किशोर एनसीपी की भी नैया पार लगाने की कोशिश मे जुटे हैं। उन्होंने एनसीपी मुखिया शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की है। चर्चा है कि दोनों पार्टियां मिलकर कुछ बड़ा करने वाली हैँ। यहां पर किशोर अपनी चाणक्य नीति का प्रयोग करेंगे।

एक अधिकारिक टीवी चैनल के अनुसार, मंगलवार को कांग्रेस आवास पर कई बडें नेताओं संग राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वार्ता कर रहे थे इस दौरान प्रशांत किशोर भी वहां पहुंच गए। मीटिंग में सोनिया गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हई थी। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रशांत किशोर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पहले तो कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही तनातनी को लेकर प्रशांत किशोर कांग्रेसियों के साथ बैठक कर रहे हैं लेकिन बाद में तस्वीर साफ हुई कि यहां पर साल 2024 की तैयारी चल रही है। पंजाब और यूपी चुनाव का कोई जिक्र ही नहीं हुआ।

यह पहली बार नहीं है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस का बेड़ा पार लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने यूपी चुनाव साल 2017 में भी कांग्रेस का साथ दिया था। हालांकि सपा के साथ गठबंधन का चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को बीजेपी ने हरा दिया था। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कांग्रस के काम करने के तरीके पर जमकर हमला बोला था।

गौरतलब है कि, देशभर से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। पार्टी की नींव अब धीरे-धीरे खोखली होती जा रही है। ऐसे में कांग्रेस को प्रशांत किशोर ही मसीहा नजर आ रहे हैं। पार्टी प्रशांत किशोर के भरोसे साल 2024  चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here