PM Modi Mann Ki Baat: 85 वीं मन की बात में पीएम ने Mahatma Gandhi को किया याद, पढ़ें 10 प्रमुख बातें

0
350

PM Modi Mann Ki Baat:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 2022 के पहले मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम को आज संबोधित किया। कार्यक्रम हर माह के मुकाबले इस माह 30 मिनट देरी से शुरू हुआ, क्योंकि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। पीएम मोदी ने पहले बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया।

PM Modi Mann Ki Baat कार्यक्रम की पमुख बातें

  • PM Modi Mann Ki Baat: पीएम ने कहा कि आज हमारे पूज्य बापू की पुण्यति​​थि है, 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है। अभी कुछ दिन पहले हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया, दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है।
  • PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप अमर जवान ज्योति और पास में ही राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्जवलित ज्योति को एक किया गया। इस भावुक अवसर पर कितने ही देशवासियों और शहीद परिवारों की आंखों में आंसू थे।
  • PM Modi Mann Ki Baat: एम ने कहा कि इंडिया गेट पर नेताजी की ​​डिजिटल प्रतिमा स्थापित की गई है, इसका देश ने जिस प्रकार से स्वागत किया, हर देशवासी ने जिस प्रकार की भावनाएं प्रकट कीं उसे हम कभी भूल नहीं सकते हैं। आज़ादी के अमृत महोत्सव में देश इन प्रयासों के जरिए अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुन: प्रतिष्ठित कर रहा है।
  • PM Modi Mann Ki Baat: अमृत महोत्सव के आयोजनों के बीच देश में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए। इनमें से एक है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार। ये पुरस्कार उन बच्चों को मिले जिन्होंने छोटी सी उम्र में साहसिक और प्रेरणादायी काम किए हैं। हमें अपने घरों में इन बच्चों के बारे में बताना चाहिए।
  • PM Modi Mann Ki Baat: देश में अभी पद्म सम्मान की घोषणा हुई है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में कई ऐसे नाम भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये हमारे देश के अनसंग हीरोज हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं।
  • पीएम ने कहा कि प्रकृति से प्रेम और हर जीवन के लिए करुणा हमारी संस्कृति भी है और सहज स्वभाव भी। हमारे इन्हीं संस्कारों की झलक अभी हाल ही में तब दिखी जब मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिज़र्व में एक बाघिन ने दुनिया को अलविदा कर दिया। इस बाघिन को लोग कॉलर वाली बाघिन कहते थे।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों में असम सरकार के विशेष प्रयासों से गैंडों ​के शिकार के खिलाफ बहुत बड़ा अभियान चलाया गया। अब असम में गैंडों के शिकार में लगातार कमी आ रही है। जहां 2013 में 37 गैंडे मारे गए थे वहीं 2020 में 2 और 2021 में सिर्फ 1 गैंडे के शिकार का मामला सामने आया है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि असम की विश्व प्रसिद्ध हथकरघा पर बुनी गई मूंगा और एरी की पोशाकों में गैंड़ों की आकृति दिखाई देती है। असम की संस्कृति में जिस गैंडे की इतनी बड़ी महिमा है उसे भी संकटों का सामना करना पड़ता था। वर्ष 2013 में 37 और 2014 में 32 गैंडों को तस्करों ने मार डाला था।
  • पीएम ने कहा कि लद्दाख को जल्द शानदार ओपन सिंथेटिक ट्रैक और एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम की सौगात ​मिलने वाली है। ये स्टेडियम 10 हज़ार फीट से अधिक की ऊंचाई पर बन रहा और इसका निर्माण जल्द पूरा होने वाला है। यह लद्दाख का सबसे बड़ा ओपन स्टेडियम होगा जहां 30 हज़ार दर्शक एक साथ बैठ सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here