भारत का अक्टूबर महीना भारत की संस्कृति, परंपरा और विविधताओं को देखने और समझने वाला महीना था। यह महीना जहां एक तरफ देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की याद दिलाता है तो वहीं दूसरी तरफ ईद, दिवाली, धनतेरस, छठ जैसे विविध परंपराओं और संस्कृतिओं के दर्शन भी करवाता है। शायद यही वजह थी कि आज पीएम मोदी ने अपने मन की बात में देश के उस विशाल सिद्धियों को याद कर रहे थे, देशवासियों को उनसे अवगत करा रहे थे और यह एहसास दिला रहे थे कि भारत लगातार विकास के राह पर चल रहा है और अगर सभी देशवासियों ने चाहा तो इन्हीं विविधताओं के बलबूते जल्द ही भारत विकासशील से विकसित देश होगा।

पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को एक बार फिर छठपूजा की बधाई दी। उन्होंने जवानों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपनी दिवाली जवानों के साथ मनाई। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय सेना ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में हिस्सा लेकर अपने हुनर और हौसलों से देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने भारत और भारत के विकास की बात की जो कुछ इस प्रकार है-

  1. छठपूजा के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि छठपूजा प्रकृति की पूजा है। आस्था के इस महापर्व में उगते और अस्त होते हुए सूर्य की आराधना होती है। दुनिया उगते हुए लोगों की पूजा का करती है। लेकिन ये पर्व डूबने वालों की पूजा का भी संदेश देता है।
  2. पीएम ने कहा कि “दिवाली पर दिल्ली के एक खादी हैंडलूम स्टोर पर एक करोड़ बीस लाख की रिकॉर्ड वृद्धि की बात बताई गई है। ये सभी के लिए खुशी की बात है। खादी की बिक्री में एक साल में 90 फीसदी का इजाफा हुआ।”
    – “पहले खादी फॉर नैशन था,अब खादी फॉर फैशन है, अब खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन का दौर आ रहा है।”
  3. मन की बात में पीएम ने जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले बालदिवस की बधाई दी। साथ ही श्रीमती इंदिरा गांधी जी, सरदार पटेल जी, कैप्टेन गुरुवचन सिंह सलारिया, भगिनी निवेदिता और वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु जैसी महान हस्तियों को याद किया।
  4. मोदी ने कहा, “हम वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा निभाने वाले लोग हैं। यूएन अंब्रेला के तहत भारत ने शांति रक्षा मिशन में भारत बड़ी भूमिका निभाता रहा है। 18000 से ज्यादा भारतीय सैनिकों ने यूएन पीस कीपिंग में योगदान दिया है। पीस कीपिंग ऑपरेशन आसान नहीं है। जवानों को अलग-अलग परिस्थितयों और माहौल के अनुकूल उन्हें ढालना पड़ता है।”
  5. प्रधानमंत्री ने बताया, ‘मुझे दिवाली पर एक बार फिर सुरक्षाबलों के साथ त्यौहार मनाने का मौका मिला। यह अविस्मरणीय रहा। जवानों के संघर्ष और समर्पण के लिए मैं उनका आदर करता हूं। हमारे सुरक्षाबल के जवान न सिर्फ सीमा पर बल्कि दुनियाभर में शांति के लिए काम कर रहे हैं।
  6. प्रधानमंत्री ने बताया, ‘मुझे दिवाली पर एक बार फिर सुरक्षाबलों के साथ त्यौहार मनाने का मौका मिला। यह अविस्मरणीय रहा। जवानों के संघर्ष और समर्पण के लिए मैं उनका आदर करता हूं। हमारे सुरक्षाबल के जवान न सिर्फ सीमा पर बल्कि दुनियाभर में शांति के लिए काम कर रहे हैं।
  7. उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत को लेकर मुझे लोग जितना लिखते हैं अगर उस पर विचार करूं तो हर दिन मन की बात करनी होगी। पिछले दिनों मुझे एक रिपोर्ट मिली। जिसमें बताया गया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर किले में एक एनजीओ ने 200 दिन चले स्वच्छता अभियान में यहां के किले की सफाई का काम किया। फोटो देखकर मैं दंग रह गया।”

8. मोदी ने कहा, “खेल के क्षेत्रों में अच्छी खबरें आईं। भारत ने हॉकी एशिया कप जीता। 10 साल बाद चैंम्पियन बना। टीम को मेरी और देश की तरफ से शुभकामनाएं। किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन खिताब जीतकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया। उन्हें भारत का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएँ देता हूं।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here