Omicron के चलते लागू नए नियमों से Delhi Metro और DTC में यात्रा करने वालों को हो रही परेशानी

0
316
Omicron guidelines in Delhi
Omicron guidelines in Delhi

दिल्ली में कोरोना संकट दोबारा तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना का नया वैरिएंट Omicron दिल्ली में तेजी से फैलने लगा है। Omicron के खतरे को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में सफर करने के नियमों को एक बार फिर से बदला गया है। इससे मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Omicron image
Omicron

Omicron के चलते बदले गए Public Transport में सफर करने के नियम

दिल्ली में इस नए वैरिएंट के मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में Yellow Alert जारी कर दिया है। Yellow Alert जारी होते ही फिर से कई तरह की चीजों पर पाबंदी लग चुकी है। दिल्ली में सफर करने के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब सार्वजनिक वाहनों में केवल 50% की Seating के साथ सफर करने की ही अनुमति दी गई है। रोज सुबह और शाम को मेट्रो स्टेशनों के बाहर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। बस स्टॉप पर लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है। इस नियम के लागू होने के बाद से यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

DelhiMetro

DMRC लगातार कर रहा है Tweet

DMRC ने Twitter पर पोस्ट कर लोगों को घर से अधिक समय लेकर निकलने को कहा है। साथ ही DMRC ने ट्वीट कर बताया था कि अब सभी मेट्रो स्टेशनों के कुछ ही गेट खोले जाएंगे, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।

मनमानी से परेशान लोग कर रहे शिकायत

50% की Seating क्षमता के साथ वाहनों के चलने से लोगों को जो परेशानियां हो रही हैं उससे वे बहुत गुस्साए हुए हैं। बस स्टैण्ड पर भीड़ एक साथ उमड़ने लगती है। लोग बसों के पीछे भागते समय चोटिल तक हो जाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें बस में बैठने का मौका नहीं मिल पाता। लोगों का कहना है कि कई बार बसों में सीट होने के बाद भी ड्राइवर बस नहीं रोकते या अगर रोकते भी हैं तो बिना गेट खोले बस भगा ले जाते हैं। इन सब परेशानियों को देखते हुए जब लोग ऑटो से सफर करने का सोचते हैं तो ऑटो ड्राइवर भी मनमानी कर जरूरत से ज्यादा पैसे मांगते हैं।

Untitled new6

यह भी पढ़ें:

Omicron के चलते दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, दोबारा बंद किए गए स्कूल और कॉलेज

Omicron के खतरे के चलते क्‍या टल जाएंगे 5 राज्‍यों के विधानसभा चुनाव?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here