हॉलीवुड की गोल्डन गर्ल Betty White का 99 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

0
535
Betty White
हॉलीवुड की गोल्डन गर्ल Betty White का 99 वर्ष की उम्र में हुआ निधन (photo by social media)

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट (Betty White) का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। बेट्टी व्हाइट एक कॉमेडियन थीं जिन्हें ‘गोल्डन गर्ल्स’ (Betty White golden girls star) जैसे शो में शानदार अभिनय करने के लिए जाना जाता है। बता दें कि बेट्टी व्हाइट पहली बार 1949 में टीवी पर आई थीं और आखिरी बार उनकी आवाज 2019 में “टॉय स्टोरी 4” में सुनाई दी थी।

betty white
Betty White

Betty White के निधन पर जो बाइडेन ने जताया शोक

आपको बता दें कि अभिनेत्री का जन्म 17 जनवरी 1922 में हुआ था। अपने जन्मदिन के ठीक 18 दिन पहले बेट्टी व्हाइट का निधन हो गया अगर वह अभी जिन्दा रहती तो 100 साल की हो जाती। वहीं उनके करियर की बीत करे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘द गोल्डन गर्ल्स’ और ‘द मेरी टायलर मूर शो’ से की थी।

एक्ट्रेस के निधन पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden)ने भी दुख जताया है उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं और जिल (अमेरिका की प्रथम महिला) बेट्टी व्हॉइट को बहुत याद करेंगे’।

OIP 1

अभिनेत्री Betty White को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता था जिसके लिए उन्हें कई सारे अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2012 में बेट्टी व्हाइट को प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स, अमेरिकन कॉमेडी अवॉर्ड्स, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स और एक ग्रेमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उनके कॅामेडी के सभी दिवाने थे। जिसके चलते उन्हें काफी पसंद किया जाता था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here