अभी तक आप, हम, हमसब ग्रहों के बारे में यहीं जानते हैं कि सौरमंडल में ग्रहों की संख्या 9 हैं और पृथ्वी जैसा इस पूरे सौरमंडल में एक ही ग्रह है। लेकिन पृथ्वी पर मौजूद नासा के वैज्ञानिकों ने एक नई खोज की है। उनकी खोज के अनुसार आकाशगंगा में अभी मौजूद ग्रहों के अलावा भी 219 और ग्रह हैं। जी हां नासा के वैज्ञानिकों ने 219 नए ग्रहों को खोज निकाला है। हालांकि फिलहाल यही संभावना है कि ये सभी खगोलीय पिंड ग्रह ही हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इनमें से 10 ग्रह ऐसे भी है जिनका रूप-रेखा बिल्कुल पृथ्वी की तरह ही है। वैज्ञानिक इन दसों ग्रहों की परिस्थितियां भी धरती जैसी ही होने की उम्मीद जता रहे हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार जिस प्रकार पृथ्वी की दशा है अर्थात वह सूर्य से ना ज्यादा पास है और ना ज्यादा दूर, इसलिए यहां जीवन के लिए पानी मौजूद है। ठीक उसी प्रकार की स्थिति इन 10 ग्रहों की भी है। ये ग्रह भी सूर्य के ना ज्यादा पास है और ना ज्यादा दूर। इसी कारण वैज्ञानिक इन ग्रहों पर भी पानी की मौजूदगी की संभवाना जता रहे हैं। NASA ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘वैज्ञानिकों ने 219 नई संभावित दुनिया खोज निकाली है।

इन नए ग्रहों की खोज के साथ ही हमारे सौर मंडल से बाहर स्थित संभावित ग्रहों की कुल संख्या 4,000 से ऊपर पहुंच गई है। इन सभी को केपलर अंतरिक्ष दूरबीन की मदद से खोजा गया है।

आपको बता दें कि केप्लर ने पहले से ही 4,034 संभावित ग्रहों की खोज की है। इनमें से 2,335 ग्रहों को दूरबीनों के माध्यम से वास्तविक ग्रहों के रूप में पुष्टि की जा चुकी है। इसके अलावा आकाशगंगा के चारो ओर 10 नए पृथ्वी के आकार के ग्रहों में 50 से अधिक आबादी यानि जीवन वाले क्षेत्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here