Monsoon Alert: केरल में मानसून ने समय से 3 दिन पहले दी दस्तक, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Southwest Monsoon: अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में छिटपुट गरज के साथ छिटपुट वर्षा , बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है।

0
210
Monsoon Alert
Monsoon Alert

Monsoon Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से 3 दिन पहले रविवार को केरल में दस्तक दे चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून थी। मौसम एजेंसी के अनुसार, अगले पांच दिनों में लू की स्थिति कम हो जाएगी और आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान गिरने की संभावना है। इससे पहले, मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 3 दिनों में तेलंगाना में प्री-मानसून गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

download 70 1
Monsoon Alert

Monsoon Alert: गरज के साथ होगी बारिश

  • मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में काफी व्यापक रूप से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
  • अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में छिटपुट गरज के साथ छिटपुट वर्षा , बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है।
  • 30 और 31 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा की संभावना है; 1 जून को अरुणाचल प्रदेश में; 1 जून तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में भी बौछार पड़ने की बात कही गई है।
  • अगले पांच दिनों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
  • वहीं पांच दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम वर्षा और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
download 68 2
Monsoon Alert
  • उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी अगले 2-3 दिनों में बारिश होने की संभावना है।
  • IMD ने कहा कि 29 मई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
  • मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
  • 29 मई को राजस्थान में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here