भारत को 15 सालों में अखंड भारत बनाने का Mohan Bhagwat ने किया दावा, बोले- मिट जाएंगे रोकने वाले

मोहन भागवत ने कहा कि 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत बन जाएगा। देश लगातार प्रगति पथ पर है। रास्ते में जो आएंगे वह मिट जाएंगे।

0
327
Mohan Bhagwat
Mohan Bhagwat

आरएसएस के सरसंघचालक Mohan Bhagwat ने अखंड भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि 20 से 25 सालों में हमारा देश अखंड भारत तो बन ही जाएगा। लेकिन अगर हम मेहनत करें तो भारत को अखंड भारत बनाने का स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद का सपना 10 से 15 सालों में ही पूरा हो जाएगा।

Mohan Bhagwat
Mohan Bhagwat

हरिद्वार में एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने यह भी कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्‍ट्र है। सनातन उठेगा तो भारत उठेगा, मिट जाएंगे रोकने वाले। सरसंघचालक भागवत ने कहा कि 15 सालों में भारत फिर से अखंड भारत बन जाएगा। देश लगातार प्रगति पथ पर है। रास्ते में जो आएंगे वो मिट जाएंगे।

Mohan Bhagwat के बयान पर Sanjay Raut की प्रतिक्रिया

sanjay raut on nawab malik
sanjay raut

RSS प्रमुख Mohan Bhagwat के बयान पर शिवसेना नेता ने कहा कि आप अखंड भारत बना लीजिए लेकिन 15 साल का नहीं 15 दिन का वादा कीजिए और अखंड हिंदुस्तान बनाईए। अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है। वीर सावरकर,बाला साहेब ठाकरे का ये सपना था तो सबसे पहले आप वीर सावरकर को भारत रत्न दीजिए।

sanjay raut

उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि कोई अखंड हिंदुस्तान की बात करता है तो उन्हें सबसे पहले PoK को भारत से जोड़ना पड़ेगा फिर जो पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उसे भी भारत से जोड़ना पड़ेगा। पहले जहां भी भारत की सीमाएं हुआ करती थीं उसे भी जोड़िए, श्रीलंका को भी जोड़िए और फिर एक महा सत्ता बना लीजिए आपको किसी ने नहीं रोका। लेकिन उससे पहले कश्मीरी पंडितों की घर वापसी करवा दीजिए और अगर आप ये कर लेते हैं तो हम आपका समर्थन ज़रूर करेंगे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here