Meerut News: दहशत का माहौल, पल्लवपुरम के एक घर में घुसा तेंदुआ, एक घंटे से कमरे में कैद परिवार

0
641
Meerut News
Meerut News

Meerut News: मेरठ के गांव दुल्हैड़ा के पल्लवपुरम में शुक्रवार सुबह एक घर में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने 9 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगाई है और घर में घुसा है। तेंदुए के डर से पिछले कई घंटों से परिवार कमरे में कैद है। पल्लवपुरम पुलिस व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। तेंदुए के घुसने के बाद घर के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई है।

Meerut News
Meerut News

Meerut News: कमरे में कैद सभी परिवार के लोग

तेंदुए को सबसे पहले पड़ोस के रहने वाले डॉ. राजकुमार चौधरी ने भागते हुए देखा था। उन्हीं के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हुई थी। तभी तेंदुआ स्वप्निल के घर में घुस गया। मकान मालिक स्वप्निल ने बताया कि शोर आने पर उन्होंने खिड़की से बाहर झांक कर देखा तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। तभी तुरंत उनके सभी परिवार के लोग एक कमरे में कैद हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी उन्हें बाहर आने से मना किया है। बता दें कि कमरे में स्वप्निल की पत्नी प्रीति शर्मा, माता आभा शर्मा, भाभी और दो बच्चे बंद हैं।

Meerut News
Meerut News

यह घटना मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस 2 में क्यू पॉकेट के एक घर की है। पुलिस, वन विभाग व आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर घर के बाद एकत्रित हो गए हैं। बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है। जिसके बाद पुलिस भीड़ को घर के बाहर से हटा रही है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here