Lucknow में सड़कों पर तेंदुआ, यहां छत पर घूमता दिखा Leopard, देखें Viral Video

0
6512
Lucknow Leopard Headlines,leopard
Lucknow Leopard Headlines

लखनऊ (Lucknow) में पिछले पांच दिनों से पहाड़पुर और कल्याणपुर इलाके में रहने वाले लोग तेंदुए (Leopard) का आतंक झेल रहे हैं। शनिवार से ही तेंदुआ इलाके में राजा की तरह घूम रहा है। वन विभाग के अधिकारी खूंखार तेंदुए को पकड़ नहीं पा रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि तेंदुए को पकड़ लिया गया है। तेंदुआ अभी तक इलाके में 11 लोगों को घायल कर चुका है। घायलों की तस्वीर सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि किसी के हाथ का एक अंगूठा नहीं है, तो किसी की गर्दन पर ही वार किया है।

Lucknow में Leopard का डर

 Lucknow  Leopard News
Lucknow Leopard News

तेंदुए (Leopard) का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें वो बैखौफ सड़क पर घूम रहा है। खबर के अनुसार लखनऊ के गुंडबा थाना क्षेत्र की घनी आबादी पहाड़पुर और कल्याणपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखा गया है। कैमरे में तेंदुआ गलियों में घूमते, छत पर चढ़ते हुए दिख रहा है।

तेंदुए का जो वीडियो सामने आया है वह इतना डराने वाला है कि कोई भी देख कर कांप उठेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तेंदुए का यह वीडियो लखनऊ के इंदिरा नगर का बताया जा रहा है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि वीडियो जयपुर का है। वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ पहले एक छत पर चढ़ता है फिर दूसरी छत पर छलांग लगाता है। उसके बाद वह तीसरी छत पर चला जाता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुआ बेखौफ घूम रहा है।

वीडियो देखने वाले लोग कह रहे हैं कि अगर कोई बच्चा छत पर होता तो तेंदुआ उसका क्या हश्र करता। पहले खबर आ रही थी कि इलाके में एक ही तेंदुआ घूम रहा है अब खबर है कि वहां पर तीन-तीन तेंदुए घूम रहे हैं।

Lucknow के वन विभाग पर सवाल

Lucknow  Leopard
Lucknow Leopard

बता दें कि तेंदुए के आतंक के कारण लखनऊ की जनता का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। कई खबरें ऐसी भी सामने आईं हैं कि आतंक मचाने वाले तेंदुए को पकड़ लिया गया है। वहीं खुछ खबरों के अनुसार इलाके में एक नहीं बल्कि तीन- तीन तेंदुए घूम रहे हैं। वन विभाग  (Forest Department)  की टीम तेंदुए को पकड़ने में लगी हुई है लेकिन वह बार-बार बच जा रहा है।

तेंदुए को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी खबर दी थी लेकिन वन विभाग की टीम 5 दिन से तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके के पहाड़पुर और कल्याणपुर में रहने वाले लोग अपने ही घरों में कैद हो गए हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here