Rajasthan News: ‘विदेशी महिलाएं करती हैं काम, यहां की महिलाएं आज भी छन्नी से देख रही चांद’, राजस्थान कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल के भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी करने के बाद उनका काफी विरोध किया जा रहा है।

0
206
Rajasthan News: 'विदेशी महिलाएं करती है काम, यहां की महिलाएं आज भी छन्नी से देख रही चांद', राजस्थान कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान
Rajasthan News: 'विदेशी महिलाएं करती है काम, यहां की महिलाएं आज भी छन्नी से देख रही चांद', राजस्थान कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान

Rajasthan News: राजस्थान के आपदा राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल अपने एक बयान के चलते सुर्खियों में हैं। मंत्री ने करवा चौथ को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिसके बाद उनका काफी विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की महिलाएं करवा चौथ मना रही हैं और विदेश की महिलाएं चांद पर पहुंच रही हैं।

मंत्री मेघवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यापूर्ण है कि भारत में महिलाएं आज भी करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र की दुआ के लिए छन्नी से चांद देखती हैं जबकि चीन और अमेरिका की महिलाएं चांद पर पहुंच गई हैं वो विज्ञान पर जीती हैं।

Rajasthan News: 'विदेशी महिलाएं करती है काम, यहां की महिलाएं आज भी छन्नी से देख रही चांद', राजस्थान कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान
Rajasthan News

Rajasthan News: क्या था बयान?

मेघवाल ने जयपुर में राजस्‍थान डिजिफेस्ट के समापन कार्यक्रम में कहा कि चीन, अमेरिका में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जी रही हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी हमारे यहां करवा चौथ पर महिलाएं छन्नी देखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं लेकिन पति कभी अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए छन्नी नहीं देखता।

मंत्री मेघवाल ने कहा कि लोग (दूसरों को) अंधविश्वास में धकेल रहे हैं, लोग धर्म और जाति के नाम पर को दूसरे को लड़ा रहे हैं। मेघवाल ने जब ये टिप्पणी की तब सीएम अशोक गहलोत भी वहां मौजूद थे।

Rajasthan News: 'विदेशी महिलाएं करती है काम, यहां की महिलाएं आज भी छन्नी से देख रही चांद', राजस्थान कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान
Rajasthan News

Rajasthan News: बयान पर दी सफाई

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल के भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी करने के बाद उनका काफी विरोध किया जा रहा है। मामला तूल पकड़ता देख मंत्री ने सफाई दी है। मंत्री मेघवाल ने कहा कि वह देश में वैज्ञानिक प्रवृत्ति और शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं करवा चौथ के खिलाफ नहीं हूं, जो कोई भी इस परंपरा का पालन करना चाहता है वह ऐसा कर सकता है। मैं वैज्ञानिक सोच के महत्व के बारे में बात कर रहा था।

Rajasthan News: 'विदेशी महिलाएं करती है काम, यहां की महिलाएं आज भी छन्नी से देख रही चांद', राजस्थान कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान
Rajasthan News

Rajasthan News: बीजेपी ने कंसा तंज

कैबिनेट मंत्री के बयान के सामने आने के बाद बीजेपी ने उनपर बयानों से हमला बोला है। BJP के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि मंत्री को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कल्पना चावला अंतरिक्ष में जा चुकी हैं और कई भारतीय महिलाएं पायलट के तौर पर आकाश में उड़ान भर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्री ने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए और बयान वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री को भी उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि भारतीय महिलाएं व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाए रखते हुए परंपराओं का पालन कर रही हैं और करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here