Delhi News: 8 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, 36 वर्षीय आरोपी कसाई हुआ गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि घटना से पहले ये युवक पीडित लड़की के घर के आस पास घूमता था। बताया जा रहा है कि वो बच्ची को लालच देकर उससे बातचीत करने की कोशिश करता था।

0
302
Delhi News

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 8 साल की मासूम की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या कर दी गई। अब इस मामले में पुलिस ने 36 वर्षीय एक कसाई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम रिजवाई उर्फ बादशाह है। जो पेशे से एक कसाई है। बता दें कि घटना के दो हफ्ते बाद लड़की की लाश रविवार को यमुना खादर इलाके के पास से मिली थी।

Delhi News

Delhi News: बच्ची के घर के आस पास घूमता रहता था आरोपी

बताया जा रहा है कि घटना से पहले ये युवक पीड़ित लड़की के घर के आस पास घूमता था। वो बच्ची को लालच देकर उससे बातचीत करने की कोशिश करता था। दरअसल, 3 अगस्त की रात बच्ची अचानक मध्य दिल्ली स्थित अपने घर से लापता हो गई। जिसके चलते बच्ची के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद 18 अगस्त को बच्ची का शव एक जंगल से बरामद हुआ।

UP News

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्ची का गला रेता गया है। बता दें कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 50 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई थी। जिसके बाद आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यमुना खादर क्षेत्र और उसके आसपास रहने वाले करीब 200 लोगों से भी पूछताछ की गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर युवक को यमुना खादर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित खबरें…

‘रेपिस्ट को लगता है लड़की गवाह बन जाएगी, इसलिए मार डालते हैं’, CM गहलोत के बयान से गरमाई सियासत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here