नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर छोटी बहन को उतारा मौत के घाट; तेजाब से जलाया चेहरा, उंगलियां भी काटीं

0
57
crime
crime

बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक 13 साल की लड़की ने अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी। इस हत्या को अंजाम देने के लिए लड़की ने अपनी बॉयफ्रेंड और एक महिला की मदद ली। क्रूरता ये कि पीड़िता का मुंह तेजाब से जला दिया गया और उंगलियां काट दी गईं। ये जानकारी पुलिस ने दी।

मामले में पुलिस ने तीनों आरोपयों को हिरासत में ले लिया है। 13 साल की लड़की को जहां सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं महिला और लड़की के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया गया है। जिले के एसपी रवि रंजन कुमार ने मीडिया को बताया कि मामला 10 दिन पुराना है। हरप्रसाद गांव के रहने वाली लड़की के माता-पिता एक शादी में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। जब वे लौटे तो उनको पता चला कि उनकी छोटी बेटी मिल नहीं रही है। जिसके बाद माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस को जैसे ही 9 साल की लड़की का शव मिला। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। बाद में पूछताछ की गई थी तो 13 साल की लड़की और उसके 18 साल के बॉयफ्रेंड ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। दरअसल 9 साल की लड़की ने इस जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिसके बाद इन दोनों ने 9 वर्षीया को मौत के घाट उतार दिया।

मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जिसने इन आरोपियों की मदद की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here