खतरे से बाहर है ‘बचपन का प्यार’ फेम Sahdev Dirdo, सीएम भूपेश ने ट्रीटमेंट को लेकर दिया ये खास निर्देश

0
3528
Sahdev Dirdo
खतरे से बाहर है 'बचपन का प्यार' फेम Sahdev Dirdo

बचपन का प्यार गाना गा कर स्टार बनने वाले छत्तीसगढ़ के स्टार सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उन्हें जगदलपुर के अस्पताल में रेफर किया गया बता दें कि दुर्घटना में सहदेव के सिर पर गंभीर चोटें आईं। सहदेव अभी हॅास्पिटल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। डॅाक्टर ने बताया कि उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

Sahdev Dirdo
खतरे से बाहर है बसपन का प्यार’ फेम Sahdev Dirdo

Sahdev Dirdo अब खतरे से बाहर हैं

‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ (Bachpan Ka Pyaar) गाने से रातों रात सोशल मीडिया पर फेमस हुए सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) के एक्सीडेंट की खबर सुनकर सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सहदेव की हालत में अब सुधार है और वो खतरे से बाहर हैं। बता दें कि चोट लगने के बाद सहदेव करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे। राहत की बात ये है कि अब उनको होश भी आ गया है और वो खतरे से बाहर है।

सहदेव के एक्सीडेंट की खबर पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। उन्होंने सुकमा कलेक्टर से सहदेव को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का आदेश दिया है। उनके अलावा सिंगर बादशाह ने भी सहदेव के एक्सीडेंट पर परिवारों वालों को फोन किया और कहा, “मै आपके साथ खड़ा हूं”।

badshah bachpan ka pyaar sahdev dirdo

कैसे हुआ एक्सीडेंट

खबरों के मुताबिक, मंगलवार को सहदेव अपने परिवार के साथ सुकमा जा रहे थे, इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गए। हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। सुकमा के अस्पताल के बाद उन्हें जगदलपुर रेफर कर दिया गया था।

गौरतलब है कि सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से हैं। सहदेव ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाना गाकर फेमस हुए थे। सहदेव का वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था। लोग जमकर इस गाने पर रील बना रहे थे। ये वीडियो बॅालीवुड के सिंगर बादशाह ने देखा और उन्होंने इस गाने का रीमिक्स वर्जन तैयार किया था। बादशाह के साथ इस वीडियो में सहदेव भी नजर आए थे। गाने में आने के बाद उनके परिवार की स्थिति पहले से थोड़ी ठीक हो गई। बता दें कि गाने के बाद सहदेव इंटरनेट पर छा गए थे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here