Horoscope and Panchang: धनु राशि के लोग यात्रा पर जाने का बनाएंगे प्‍लान, मीन राशि को मिलेगी शुभ सूचना

Horoscope and Panchang: सिंह राशि के जातकों को आज सम्‍मान की प्राप्ति होगी।

0
184
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का हाल। धनु राशि के लोग यात्रा पर जाने का बनाएंगे प्‍लान, मीन राशि को मिलेगी शुभ सूचना।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: यहां देखिये 27 अप्रैल 22 का पंचाग

तिथिद्वादशी 
नक्षत्रपूर्व भाद्रपद 
पक्षकृष्‍ण पक्ष 
वारबुधवार 
सूर्यमेष राशि में संचरण 
सूर्योदय06:01 एएम 
सूर्यास्‍त06:48 पीएम 
चंद्रमामीन राशि 
राहूकाल12:19 से 01:58 पीएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासवैशाख 
शुभ मुहूर्तअभिजीत मुहूर्त02:31 से 03:23 तक दोपहर
दिशा शूलउत्‍तर दिशा 

Horoscope And Panchang: यहां जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष: मेष राशि के जातकों को आज जरूरी कार्यभार सौंपा जा सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।बुजुर्गों का सम्‍मान करें।

वृषभ: वृषभ राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ भविष्‍य की योजना पर चर्चा कर सकते हैं। खानपान पर संयम रखें। बेरोजगारों को कहीं से नई जॉब का प्रस्‍ताव मिल सकता है। दूसरों की बात को समझने का प्रयास करें, भावुक होने से बचें।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज राजनीति और देशाटन के कामों में सफलता मिलेगी। कोई जरूरी सरकारी कार्य आज पूरा होने से मन खुश रहेगा।शाम के समय कहीं बाहर घूमने का प्‍लान बना सकते हैं।

कर्क: कर्क राशि के लोगों के व्‍यवहार से लोग प्रसन्‍न रहेंगे।मन में कुछ नया करने की योजना रहेगी। नए प्रोजेक्‍ट एवं व्‍यवसाय में लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं।महिला मित्रों से थोड़ा सावधान रहें।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज सम्‍मान की प्राप्ति होगी। घर का सामान खरीदने पर पैसा खर्च होगा। संतान का समाचार आनंद देगा। परिजनों से मिलने की योजना बनाएंगे।

Horoscope And Panchang: जानिये कन्‍या से लेकर मीन राशि का हाल

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोग आज खरीदारी करने जा सकते हैं। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। कपड़ों एवं विलासिता की चीजों पर आज धन खर्च होगा। संतान के भविष्‍य को लेकर योजना बनाएंगे।

तुला: तुला राशि के लोग नौकरी के लिए प्रयास करेंगे। कहीं से बेहतर नौकरी के प्रस्‍ताव भी मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी प्रस्‍ताव को स्‍वीकारने से पहले उसके हर पहलू पर सोचें। जल्‍दबाजी करने से बचें।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज टांग और घुटने में दर्द की समस्‍या रहेगी। इसे नजरअंदाज न करें, किसी डॉक्‍टर से सलाह लें। अपने खानपान पर ध्‍यान दें। मन में किसी के प्रति गलत भाव न रखें।

धनु: धनु राशि के लोगों को कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। किसी भी प्रलोभन में आने से बचें।

मकर: मकर राशि के जातकों के लिए दिन सामान्‍य है।कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।आप अपने कौशल और योग्यता को निखारने का प्रयास करेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि के जातक कहीं यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे।भीड़भाड़ वाली जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी।

मीन: मीन राशि के जातकों को आज कहीं से अचानक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।रिश्तों में मधुरता आयेगी। व्यावसायिक सम्बन्धों को आप काफी महत्व देंगे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here