Horoscope and Panchang: धनु और कुंभ राशि के जातकों का दिन रहने वाला है बेहतर, मिल सकती है शुभ सूचना

Horoscope and Panchang: मेष: मेष राशि के जातकों के यहां कुछ शुभ कार्य होने की संभावना है। उन्‍हें किसी महत्‍वपूर्ण कार्य की जिम्‍मेदारी भी दी जा सकती है। लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

0
276
Astro Jyotish App News
Astro Jyotish App News

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय,सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। आज का दिन धनु और कुंभ राशियों के लिए बेहतर रहने वाला है। इन राशि के जातकों को कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: जानिये आज का राशिफल

मेष: मेष राशि के जातकों के यहां कुछ शुभ कार्य होने की संभावना है। उन्‍हें किसी महत्‍वपूर्ण कार्य की जिम्‍मेदारी भी दी जा सकती है। लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को कहीं बाहर घूमने का मौका मिलेगा। आज सारे कार्य निर्विघ्‍न रूप से सम्‍पन्‍न होंगे। किसी भी काम को करने के लिए उन्‍हें लोगों को भरपूर सहयोग प्राप्‍त होगा।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज कहीं से सम्‍मान या उपहार की प्राप्ति होने की संभावना है। मन प्रसन्‍न रहने से सकरात्‍मक विचार आएंगे। कुछ बेहतर करने के लिए आप आज दिनभर प्रयास करेंगे।

कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। किसी काम के सिलसिले में जरूरी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे।

leo zodiac
Leo

सिंह : सिंह राशि के लोगों को कारोबार विस्‍तार के बारे में लोगों से मशविरा मिलेगा। बेहतर होगा कि आप दूसरों की सुनने की बजाय अपने मन की बात पर विश्‍वास करें और काम को पूरा करें।

Horoscope and Panchang: कन्‍या राशि के जातक रहेंगे ऊर्जावान

कन्‍या: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। घर पर किसी से अहम का टकराव न हो इस बात का ध्‍यान रखें।अपनी दिनचर्या को संयमित और ठीक रखें।संतान एवं बुजुर्गों से खुशी भरे समाचार की प्राप्ति होगी।

तुला: तुला राशि के जातक आज किसी धार्मिक स्‍थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान अपने स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा ध्‍यान रखें। सायंकाल अचानक किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के हर आज काम आज सफल होंगे। कारोबार में ग्राहक आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे।

Aquarius2 zodiac symbol
Horoscope and Panchang

धनु: धनु राशि के जातक आज पढ़ाई में बेहतर कार्य करेंगे। आप आज पारिवारिक झंझटों से दूर होकर आत्‍मविश्‍वास से लबरेज रहेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मकर: मकर राशि के जातकों को आज कहीं दूरस्‍थ स्‍थान से समारोह का निमंत्रण मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है।हो सके तो आज कुछ समय स्वयं के लिये अवश्य निकालें।

कुंभ: व्यवसाय में आज बेहद संभलकर काम करें अन्‍यथ नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने काम को दूसरों के भरोसे कदापि न छोड़ें। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना है।

मीन: मीन राशि के जातकों को आज कार्यालय में वरिष्‍ठों का सहयोग मिलेगा। अगर कहीं बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं तो दिन बेहतर रहेगा। घर की साज-सज्‍जा एवं देखरख पर जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

यहां देखिये आज दिनांक 15 अप्रैल 22 का पंचाग

तिथिचर्तुदशी04:49 ए एम, अप्रैल 14 तक
नक्षत्रउत्‍तरा फाल्‍गुनी09 बजकर 35 मिनट तक
पक्षशुक्‍ल पक्ष 
वारशुक्रवार 
योगध्रुव07:55 मिनट तक
सूर्योदय05:59 एएम 
सूर्यास्‍त06:48 पीएम 
चंद्रमाकन्‍या राशि 
राहूकाल10:30 एएम से 3:30 मिनट दोपहर 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासचैत्र 
शुभ मुहूर्तसुबह 11:56-12:43 बजे तक 
आज के व्रत और त्‍योहारश्रीशिव दमनोत्‍सव, गुड फ्राइडे 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here