Good Friday 2022: गुड फ्राइडे पर यीशु मसीह के बलिदान को PM Modi ने किया याद, बोले- उनके आदर्श कई लोगों के लिए हैं मार्गदर्शक

गुड फ्राइडे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ''आज गुड फ्राइडे पर, प्यार, करुणा, शांति और क्षमा की भावना हमारे जीवन का मार्गदर्शन करती रहे।''

0
295

Good Friday 2022: देश के कई राजनेताओं ने आज गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह के बलिदान को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा और ओड़िशा के मुख्यमंत्री Naveen Patnaik जैसे कई राजनेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए ईसा मसीह को याद किया।

Good Friday 2022
Good Friday 2022

Good Friday 2022: गुड फ्राइडे पर यीशु मसीह के बलिदान को PM Modi ने किया याद

Good Friday 2022
Good Friday 2022

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज गुड फ्राइडे पर यीशु मसीह के साहस और बलिदान को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”हम आज गुड फ्राइडे पर यीशु मसीह के साहस और बलिदान को याद करते हैं। सेवा और भाईचारे के उनके आदर्श कई लोगों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश हैं।”

गुड फ्राइडे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ”आज गुड फ्राइडे पर, प्यार, करुणा, शांति और क्षमा की भावना हमारे जीवन का मार्गदर्शन करती रहे।”

गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद करते हुए ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर लिखा, ”Good Friday पर मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु यीशु मसीह का बलिदान हमें शांति, प्रेम, करुणा, सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे के मार्ग में चलने का मार्गदर्शन दें।”

बता दें कि इस बार 15 अप्रैल को पूरी दुनिया में गुड फ्राइडे पड़ा है। गुड फ्राइडे यानी ईसा मसीह के प्राण त्यागने का दिन। इन दिन ईसा मसीह को याद करने के लिए ईसाई धर्म के लोग चर्च जाकर मोमबत्ती जलाते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं। गुड फ्राइडे, होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।

Good Friday 2022
Good Friday 2022

यह भी पढ़ें:

APN News Live Updates: कर्नाटक के मंत्री KS Eshwarappa कल देंगे इस्तीफा, ठेकेदार संतोष पाटिल आत्महत्या मामले में दर्ज है FIR, पढ़ें 14 अप्रैल की सभी बड़ी खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here