कांग्रेस सदस्यता अभियान का नया VIDEO आपने देखा क्या?

0
288
Congress Party
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।

कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर नया VIDEO जारी किया गया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष Srinivas BV ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि एक बेहतर कल के लिए,एक शांतिपूर्ण राष्ट्र के लिए। कांग्रेस की तरफ से जारी वीडियो में कहा गया है कि अब कांग्रेस से जुड़ना है। हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ना है।

कांग्रेस की तरफ से संगठन का विस्तार किया जा रहा है

बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रियंका गांधी जहां उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय है वहीं कई अन्य युवा नेताओं को भी पार्टी में शामिल करवाया गया है। बिहार में भी पार्टी ने सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Srinivas BV ने अमित शाह से पूछा सवाल, ’30 मिलियन दूध’ क्या होता है?

बताते चलें कि Srinivas BV ने अमित शाह से सवाल पूछा था कि ’30 मिलियन दूध’ क्या होता है? अमित शाह (Amit Shah) रविवार को गुजरात (Gujarat) में थे। जहां उन्होंने आणंद में अमूल के 75वें स्थापना वर्ष समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा था कि आज अमूल का 75वां स्थापना वर्ष अमृत महोत्सव चल रहा है। जब मात्र 200 लीटर दूध एकत्रित होता था तब कल्पना भी नहीं की होगी कि आज अमूल का 2020-21 का वार्षिक टर्नओवर 53,000 करोड़ को पार कर चुका है।

शाह ने कहा कि प्रतिदिन 30 मिलियन दूध की प्रोसेसिंग और स्टोरेज करने की क्षमता आज अमूल ने विकसित की है। 36 लाख किसान परिवार इसको अपना व्यवसाय बनाकर, अमूल के साथ जुड़े हुए हैं और अपना जीवन सम्मान से जी रहे हैं।शाह अपने संबोधन के दौरान 30 मिलियन ली. दूध कहना भूल गए। उनके उस बयान पर कांग्रेस नेता Srinivas BV ने तंज करते हुए ट्वीट किया कि ये ’30 मिलियन दूध’ क्या होता है?

Happy BirthDay Chirag Paswan: 39 साल के हुए चिराग पासवान, जानें क्या है उनका ‘निक नेम’

Rakesh Tikait की ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- अगर हमारे टेंट गिराये गए तो …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here