Haj-2022: पारदर्शी और सुगम होगी हज यात्रा, बोले अल्‍पसंख्‍यक मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

Haj 2022: बिना "मेहरम" (पुरुष रिश्तेदार) के 1800 से अधिक मुस्लिम महिलाएं हज 2022 पर जाएंगी। हज-2022 की सम्पूर्ण प्रक्रिया के 100 % डिजिटल/ ऑनलाइन होने से पारदर्शी-सुगम हज यात्रा सुनिश्चित होगी।

0
310
Haj2022
Haj2022

Haj-2022: मुंबई के हज हाउस में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज-2022 को लेकर मुस्लिम समाज के साथ मुलाकात की। वर्ष 2022 में किस तरह से हज- 2022 में मुसलमान जाएंगे। इसके बारे में सारी जानकारी दी। नकवी ने बताया कि देशभर में 10 इम्बार्केशन प्‍वाइंटस से भारत से 79,237 मुसलमान हज 2022 पर जाएंगे। इनमें लगभग 50 % महिलाएं हैं। उन्‍होंने जोर देते हुए कहा कि यात्रा पारदर्शी और सुगम होगी।

Haj-2022
Haj-2022

Haj-2022: हज यात्रियों को ई-मसीहा, ई-लगेज टैंगिंग की मिलेगी सुविधा

naqvi
Minorities Minister Mukhtar Abbas Naqvi

Haj-2022: बिना “मेहरम” (पुरुष रिश्तेदार) के 1800 से अधिक मुस्लिम महिलाएं हज 2022 पर जाएंगी। हज-2022 की सम्पूर्ण प्रक्रिया के 100 % डिजिटल/ ऑनलाइन होने से पारदर्शी-सुगम हज यात्रा सुनिश्चित होगी।

हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड,”ई-मसीहा” स्वास्थ्य सुविधा,मक्का-मदीना में ठहरने की बिल्डिंग/ट्रांसपोर्टेशन की जानकारी भारत में ही देने वाली “ई-लगेज टैगिंग” की सुविधा भी मिलेगी।
दो वर्षों के बाद भारतीय मुसलमानों की बिना किसी सब्सिडी के हो रही हज यात्रा पर किसी भी तरह का गैर-जरुरी आर्थिक बोझ ना पड़े, सऊदी अरब में आवास, ट्रांसपोर्टेशन आदि को सस्ते दरों में लेने की प्रक्रिया चल रही है।

haj 2
Haj-2022

लोगों की सेहत, सुरक्षा, सलामती को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण सुधारों के साथ हज- 2022 हो रहा है। हज- 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया,भारत एवं सऊदी अरब सरकारों द्वारा तय की गई पात्रता, आयु, स्वास्थ्य मानदंडों एवं अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के अनुसार की गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here